फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona virus remains alive on plastic for seven days, wash clothes in warm water when coming from outside

प्लास्टिक पर सात दिनों तक जिंदा रहता है कोरोना वायरस, बाहर से आने पर कपड़ों को गर्म पानी में धोएं

Thu, 09 Apr 2020 12:24 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 09 Apr 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Corona virus remains alive on plastic for seven days, wash clothes in warm water when coming from outside
Corona Virus - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाना जरूरी तो है लेकिन इसकी गुणवत्ता का ख्याल रखना चाहिए। अमर उजाला से बातचीत में आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक राय ने कहा कि अगर कोई अपनी सेहत के प्रति सजग और सतर्क है तो उसे कोई खतरा नहीं है। इसमे लॉकडाउन से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। प्रस्तुत है बातचीत के अंश -    

विज्ञापन
  • सवाल - कौन सा मास्क लगाना ठीक होता है और उसे कितने दिन पर बदलना चाहिए। 
  • जवाब - लोग एन 95 और सर्जिकल मास्क की बात करते हैं लेकिन यह भी जानना जरूरी है कि यह मास्क केवल डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ के लिए ही जरूरी है। इसका इस्तेमाल भी बस छह घंटे होता है। आम लोगों को साधारण मास्क लगाना चाहिए। अगर किसी मास्क को दुबारा लगाना हो तो उसे गर्म पानी में अच्छी तरह से सफाई करना चाहिए। 
  • विज्ञापन
  • सवाल - कपड़ा, प्लास्टिक, बर्तन, कागज पर कोरोना वायरस कितने समय तक जिंदा रह सकता है। 

  • जवाब - स्वास्थ्य विभाग की गाइल लाइन के अनुसार प्लास्टिक पर सबसे ज्यादा कोरोना वायरस का प्रभाव रहता है। इस पर वायरस सात दिन तक जिंदा रहता है। इसके अलावा कपड़े, मेटल पर तीन से चार दिन असर रहता है। दरवाजों पर भी तीन से चार दिन तक वायरस प्रभावी रहता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सवाल - बाहर से कोई सामान लेकर आए तो क्या करना चाहिए। 

  • जवाब - बाहर से अगर आप कोई भी सामान लेकर आते हैं या फिर किसी से लेते हैं तो भी सावधानी बरतनी चाहिए। अगर वह प्लास्टिक का सामान है तो उसको 1% हाइपोक्लोराइड या फिर संभव होने पर सैनिटाइजर से साफ करना चाहिए। इससे वायरस मर जाते हैं। सेनेटाइजर लगाने के आधा घंटे बाद उसका इस्तेमाल करना चाहिए। 

  • सवाल - कोई खुद बाहर से घर आएं या जाए तो क्या करना चाहिए। 

  • जवाब - पहले तो लोगों को लॉकडाउन की वजह से बाहर नहीं निकलना चाहिए। अगर बहुत जरूरी होने पर निकल रहे हैं तो मास्क जरूर लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। बाहर से आने के बाद कपड़ों को गर्म पानी में डालकर छोड़ देना चाहिए और जरूर नहाना भी चाहिए। ऐसे में शरीर में अगर कहीं वायरस रहता है तो वह मर जाता है।

  • सवाल - अगर कोई घर में है तो इन दिनों क्या करें।

  • जवाब - लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा जरूरी है कि अगर आप घर में है तो सुरक्षित है। घर में रहने के दौरान भी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ ही हमेशा सकारात्मक सोच रखना चाहिए। साथ ही परिवार के साथ बातचीत करते रहना चाहिए, जिससे कि कोई मानसिक तनाव ना हो। 

  • सवाल - कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए खान-पान कैसा होना चाहिए। 

  • जवाब - इन दिनों घर में रहने के दौरान बहुत से लोग गरिष्ठ भोजन कर रहे हैं। इससे बचना चाहिए। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके साथ ही मौसमी फल, ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां खाना चाहिए और जिससे कि शरीर में प्रतिरोधक क्षमता की कमी ना हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed