फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona virus positive cases in varanasi

वाराणसी में दो जमातियों समेत तीन और लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, पूर्वांचल में संक्रमितों की संख्या हुई 12

Fri, 03 Apr 2020 10:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 03 Apr 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
corona virus positive cases in varanasi
कोरोना - फोटो : self
निजामुद्दीन के धार्मिक जलसे में शामिल होकर वाराणसी लौटे दो जमातियों समेत तीन लोगों में शुक्रवार देर रात कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से दो लोग लोहता और मदनपुरा इलाके के रहने वाले हैं। तीसरा जमाती हैदराबाद का रहने वाला है। वह जमात से लौटकर मिर्जापुर होते वाराणसी आया है।
विज्ञापन


उधर, आजमगढ़ में मेडिकल कॉलेज में भर्ती 16 जमातियों में से तीन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक तेलंगाना, एक आंध्रप्रदेश व एक गाजियाबाद का निवासी है। ये सभी निजामुद्दीन मरकज में शामिल होकर यहां पहुंचे थे। अन्य 13 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन


पूर्वांचल में बृहस्पतिवार को भी तीन जमाती कोरोना संक्रमित मिले थे। इनमें दो जौनपुर और एक गाजीपुर में 14 मार्च से ठहरे थे। इससे पहले जौनपुर में एक और दो वाराणसी में पॉजिटिव मिले थे। इस तरह पूर्वांचल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी में कोरोना पॉजिटिव पाए गए दो जमाती दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। दूसरा जमाती मदनपुरा इलाके का है। लोहता के युवक को शनिवार को बीएचयू से दीनदयाल अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। बाहर से आया यह युवक खुद ही जांच कराने पहुंचा था।

जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। तब्लीगी जमात से लौटे 10 और लोगों का सैंपल भेजा गया है, रिपोर्ट शनिवार को आएगी। बुधवार को आजमगढ़ के मुबारकपुर स्थित मदरसे से निजामुद्दीन मरकज में शामिल होकर आए सात लोग मिले थे। सभी विभिन्न प्रदेशों के थे।

आठ स्थानीय लोग भी अलग-अलग जगहों से पकड़े गए थे, जो मरकज में शामिल होकर लौटे थे। मरकज से लौटकर आया एक व्यक्ति सरायमीर के खासडीह में भी मिला था। सभी को राजकीय मेडिकल कालेज, चक्रपानपुर के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। इनके सैपल केजीएमयू, लखनऊ भेजे गए थेे। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा के मुताबिक सभी 16 लोगों की रिपोर्ट शुक्रवार को आ गई। तीन जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 

वाराणसी, जौनपुर निवासी युवक की रिपोर्ट निगेटिव

बृहस्पतिवार को गाजीपुर में एक और जौनपुर में दो जमाती कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इनका इलाज चल रहा है। वाराणसी में विदेश से लौटे दो युवक पॉजिटिव पाए जाने के बाद पहले ही अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। इनमें से फूलपुर निवासी युवक की चौथी और पांचवीं रिपोर्ट निगेटिव आई है। उसकी हालत अब ठीक है। विदेश से लौटे जौनपुर निवासी संक्रमित युवक की भी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

जौनपुर जिले के पहले कोरोना पीड़ित शहर के फ़िरोसेपुर निवासी युवक की कोरोना की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। फिलहाल उसका जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है। अफसरों के मुताबिक  युवक की हालत में काफी सुधार है। उसकी अभी एक अन्य जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही उसे डिस्चार्ज करने पर फैसला होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed