कोरोना वायरस: बीएचयू आईसोलेशन वार्ड में और चार भर्ती, रिपोर्ट का इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स में बने आइसोलेशन वार्ड में 13 दिन में वाराणसी और आसपास के जिलों से कुल 23 संदिग्ध भर्ती किए गए। विदेश से यात्रा कर लौटने वाले इन लोगों के सैंपल की जांच में अब तक 18 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इसमें बुधवार को चार लोग जांच कराने पहुंचे, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार है। इसके पहले मंगलवार को भर्ती एक युवक की रिपोर्ट भी अब तक नहीं आई है। सभी को भर्ती किया गया है, जबकि एक युवक को होम कोरेंटाइन करने का फैसला लिया गया है।
बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी कांपलेक्स के छठे तल पर बने आइसोलेशन वार्ड में कोरोना के संदिग्ध मरीजों को भर्ती कर जांच का सैंपल और इलाज की व्यवस्था है। छह मार्च से लेकर 18 मार्च तक आने वाले 23 लोगों में अधिकांश लोग हाल ही में विदेश से यात्रा कर लौटे हैं। जांच कराने वालों में वाराणसी से सर्वाधिक 12, मऊ से दो महिलाएं, आजमगढ़, चंदौली और बिहार से 1-1, गाजीपुर से तीन, अहमदाबाद से एक और यूएसए और फ्रांस से एक-एक महिला की जांच की गई।
इसमें 18 की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। अभी चार लोग वार्ड में ही भर्ती किए गए हैं। 25 वर्षीय एक युवक को घर में होम कोरेंटाइन करने का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इनकी घर पर ही मानीटरिंग की जाएगी।
बाजार में मिलने लगा सेनेटाइजर
सेनेटाइजर किल्लत खत्म हो गई है। बाजार में अलग-अलग कंपनियों के सेनेटाइजर आ गए हैं। हालांकि मास्क की किल्लत बरकरार है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि थोक और फुटकर मार्केट में सेनेटाइजर खरीदा जा सकता है। जहां तक मास्क की बात है तो बैठक में डीएम ने चिकित्सक की सलाह पर ही मास्क पहनने की बात कही है। बिना वजह डरने की जरूरत नहीं है।