फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona virus: now screening passengers from eight countries at Babatpur Airport

कोरोना वायरस: अब बाबतपुर एयरपोर्ट पर आठ देशों के यात्रियों की स्क्रीनिंग

Wed, 04 Mar 2020 12:50 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 04 Mar 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Corona virus: now screening passengers from eight countries at Babatpur Airport
corona virus - फोटो : social media

कोरोना वायरस को लेकर लाल वाराणसी के बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अलर्ट मोड में है। एयरपोर्ट पर अब आठ देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। हर दिन इसकी रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को भेजी जा रही है। विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के 2 मार्च को जारी आदेश में आठ अन्य देशों से आने वाले यात्रियों की विधिवत जांच पड़ताल कराने का निर्देश दिए गए है।

विज्ञापन


जबकि गृहमंत्रालय की ओर से 28 फरवरी से ही वीजा आन अराइवल पर रोक लगाई जा चुकी है। निर्देशों के अनुसार, किसी भी देश के नागरिक ने यदि 15 जनवरी के बाद चीन की यात्रा की होगी तो उसे अपने देश में नहीं आने दिया जाएगा। जिन देशों के वीजा आन अराइवल पर रोक है, उनमें चीन, इटली, ईरान, जापान और साउथ कोरिया शामिल हैं।
विज्ञापन


डीजीसीए के निर्देश है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जाए। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश मिले हैं। एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। वहीं, एयरपोर्ट पर बनी हेल्प डेस्क के चिकित्सा अधिकारी शेर मोहम्मद के अनुसार, मेडिकल टीम सतर्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरतें सावधानी

राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार का कहना है कि आयुर्वेद के अनुसार आहार, विहार और आचरण में सावधानी से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। यदि सर्दी, खांसी और बुखार है तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें। सार्वजनिक स्थल पर जा रहे हैं तो मास्क लगाना न भूलें। बाहर से आने के बाद पानी से हाथ जरूर धोएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed