फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona virus infected person travel in train with 42 people of mau

जिस ट्रेन में मिला कोरोना का संक्रमित, उस कोच में सवार थे मऊ के 42 लोग, लोगों को ढूंढ रहा प्रशासन

Sat, 21 Mar 2020 05:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 21 Mar 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
corona virus infected person travel in train with 42 people of mau
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

मध्य प्रदेश के जबलपुर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज के मिलने के बाद पूर्वांचल के मऊ जिले में हड़कंप मच गया है। क्योंकि जिस ट्रेन से संक्रमित युवक ने अपने परिवार के साथ यात्रा की थी, उसमें मऊ जिले के 42 लोग बैठे थे। ये सभी मुंबई से गोदान एक्सप्रेस से चले थे।

विज्ञापन


शनिवार को मऊ जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी सीएमओ सतीश चंद्र सिंह रेलवे स्टेशन अचानक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रेलवे प्रशासन से 42 यात्रियों की जानकारी मांगी। जिलाधिकारी ने मीडिया को बताया कि 16 मार्च को मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चली गोदान एक्सप्रेस में मुंबई से मुकेश अग्रवाल नाम के शख्स का पूरा परिवार चढ़ा और मध्य प्रदेश के जबलपुर उतर गया।
विज्ञापन


बाद में चेकअप के दौरान अशोक अग्रवाल और उनके परिवार में कोरोना का संक्रमण पाया गया। इसके बाद अशोक अग्रवाल की पिछली जर्नी(यात्रा सूची) खंगाली गई तो पता चला कि वे गोदान एक्सप्रेस से मुंबई से जबलपुर पहुंचे थे। जब इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को हुई तो उन्होंने दिल्ली कोरोना अलर्ट टीम को पूरी सूचना भेजी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद इस सूचना को मऊ जिला अधिकारी के पास भेजा गया, उसमें बताया गया कि जिस गोदान एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी अशोक अग्रवाल अपने परिवार के साथ थे। उसमें 42 लोग और मौजूद थे, जो सभी मऊ रेलवे स्टेशन पर उतरे थे।

इसके बाद इसकी जानकारी होने के बाद मऊ जिला अधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी सीएमओ के साथ फौरन रेलवे स्टेशन पहुंचे। जिलाधिकारी ने 42 लोगों के संबंध में जानकारी पता करने के लिे रेलवे विभाग से संपर्क किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी 42 लोगों को ट्रैकिंग की जा रही है, ताकि यह संक्रमण की जांच करा कर पता लगाया जा सके कि कहीं 42 लोगों में कोई संक्रमित तो नहीं है। जिससे आगे बढ़ने वाली यह चैन रोकी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed