{"_id":"5e782ff88ebc3e75df755245","slug":"corona-virus-border-seal-of-three-village-positive-patient-found-in-village-phoolpur-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जहां मिला कोरोना वायरस का मरीज, उसके पास तीन गांवों की सीमाओं को किया सील, सभी की हुई स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां मिला कोरोना वायरस का मरीज, उसके पास तीन गांवों की सीमाओं को किया सील, सभी की हुई स्क्रीनिंग
Mon, 23 Mar 2020 09:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
गांव पहुंचे डॉक्टर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में रविवार को फूलपुर थाना क्षेत्र के तीन गांवों की सीमा को सील कर ग्रामीणों की स्क्रीनिंग कराई गई। टीम ने चितौरा गांव में 1678 लोगों की, ओदार में 34 21 और राजपुर में 5694 लोगों की स्क्रीनिंग की। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशन में पहुंची टीम ने लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बताया कि गांव में सैनिटाइजेशन के साथ ही 6500 लोगों में पंफलेट बांटकर उन्हें कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया गया। इसके साथ ही गांव वालों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
आठ जगहों पर लगे बैरियर 31 पुलिसकर्मी देंगे ड्यूटी
फूलपुर के चितौरा गांव समेत जिन तीन गांव को सील कर स्क्रीनिंग कराई जा रही है। यहां 8 जगहों पर कट ऑफ बैरियर भी लगाए गए हैं। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए 31 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी शिफ्ट वाईज लगाई गई है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बताया कि इसके अलावा दूसरे विभागों के 13 अन्य कर्मचारियों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। गांव में थर्मल स्क्रीनिंग और जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमें काम कर रही हैं।