फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona

कोरोना से मौत का बढ़ा ग्राफ, अब तक 251 हारे जंग

Sat, 17 Oct 2020 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
corona
कोरोना संक्रमण के साथ ही मौत का ग्राफ भी लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बीएचयू में भर्ती एक मरीज की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 251 पहुंच गया है। इसके अलावा जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा डॉक्टर्स कालोनी, भिटारी, नेवादा, महमूरगंज सहित अन्य जगहों पर 82 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 3745 सैंपल की रिपोर्ट मिली है, जबकि जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा, मंडलीय अस्पताल, बीएचयू समेत अन्य जगहों से 4294 का सैंपल लिया गया। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि बीएचयू में भर्ती 62 वर्षीय कादीपुर शिवपुर निवासी मरीज की मौत हुई है। इसके अलावा जल निगम विभाग, अस्सीघाट, सोनारपुरा, जगतगंज, होमी भाभा कैंसर अस्पताल, सेंट्रल जेल सिकरौल, रामकटौरा, सरायनंदन महमूरगंज, पंचवटी, कबीरनगर, रमना, काशीराज अपार्टमेंट, जवाहर नगर एक्सटेंशन, जाल्हूपुर, चौबेपुर आदि जगहों से मरीज मिले हैं। होम आईसोलेशन में 193 लोग स्वस्थ हुए जबकि चार लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। अब कुल 15597 मरीजों में 14331 डिस्चार्ज, 251 की मौत के बाद 1015 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed