फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona vaccine second trial reached in varanasi PM Modi will know how safe is vaccine

रीजनल सेंटर पहुंची कोरोना वैक्सीन की 1.77 लाख खुराक, चार मंडलों में जल्द शुरू होगा वितरण

Wed, 20 Jan 2021 11:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 20 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
corona vaccine second trial reached in varanasi PM Modi will know how safe is vaccine
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

कोरोना टीकाकरण के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी खेप बुधवार को वाराणसी पहुंच गई। इस बार वाराणसी समेत चार मंडलों के लिए एक लाख 77 हजार 500 डोज आई है। फिलहाल वैक्सीन को दीनदयाल अस्पताल परिसर स्थित रीजनल सेंटर में रखा गया है। यहीं से चारो मंडल में इसका वितरण कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि जो वैक्सीन दूसरी खेप में मिली है, उससे पहले चरण के बचे स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन


वाराणसी में इसके लिए पिछले सप्ताह ही पहली खेप में वैक्सीन की 1.85 लाख खुराक आई थी। अब दूसरी खेप में भी बुधवार को बाबतपुर एयरपोर्ट पर विस्तारा की फ्लाइट से 15 बॉक्स में 1.77 लाख 500 डोज आई है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर बड़ागांव पीएचसी के प्रभारी डॉ. शेर मोहम्मद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यहां के बाद वैक्सीन को रीजनल सेंटर तक लाया गया। अब यहीं से वाराणसी, आजमगढ़, मिर्जापुर, प्रयागराज मंडल को भेजा जाएगा। चारों मंडल में 14 जिलों के लिए डोज आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी खेप में मिली वैक्सीन का वितरण कब से होगा और किस मंडल को कितनी वैक्सीन दी जाएगी, इस बारे में लखनऊ स्तर से आदेश आएगा। वितरण संबंधी आदेश आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

डॉ. एसके उपाध्याय, अपर निदेशक स्वास्थ्य

 

corona vaccine second trial reached in varanasi PM Modi will know how safe is vaccine
एयरपोर्ट पहुंची कोरोना वैक्सीन। - फोटो : अमर उजाला

दूसरी खेप से पूरा हो जाएगा पहला चरण
जिले की अगर बात करें तो पहले चरण में कुल 18 हजार स्वास्थ्यकर्मियों का चयन किया गया है। पहली खेप की जो वैक्सीन आई थी वह दस हजार स्वास्थ्यकर्मियों के लिए थी। अब दूसरी खेप आने के बाद बचे आठ हजार कर्मियों की पहली और दूसरी डोज पूरी हो जाएगाी।

सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि दूसरी खेप में कितनी वैक्सीन मिलनी है, अभी यह तय नहीं है। इतना जरूर है कि इससे पहले चरण का टीकाकरण पूरा करा लिया जाएगा। बताया कि अभी 22, 28 और 29 जनवरी को पहले से चयनित दस हजार स्वास्थ्यकर्मिया को टीका लगाया जाएगा।


एयरपोर्ट से दूसरी गाड़ी से मंगाई गई वैक्सीन 
वैक्सीन की पहली खेप अनफिट गाड़ी से मंगाए जाने की खबरों के बाद दूसरी खेप में  इसका विशेष ध्यान रखा गया। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दूसरी गाड़ी एयरपोर्ट भेजी गई। अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. एसके उपाध्याय ने बताया कि इसके पहले जो गाड़ी भेजी गई थी, उसकी फिटनेस संबंधी जो भी कमियां थी, उसके लिए आरटीओ को कागजात भेजे गए हैं। बताया कि पहले वाली गाड़ी भी केवल 45 हजार किलोमीटर ही चली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed