{"_id":"602e60c637668d5db546e98c","slug":"corona-vaccination-in-mau-district-hospital-homeguards-social-distancing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ जिला अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाने एक साथ पहुंचे होमगार्ड, भूल गए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ जिला अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाने एक साथ पहुंचे होमगार्ड, भूल गए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
Thu, 18 Feb 2021 06:13 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: हरि User
Updated Thu, 18 Feb 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
उमड़ी होमगार्डों की भारी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वैक्सीनेशन के तहत बृहस्पतिवार को मऊ में पुलिस के साथ होमगार्डों को टीका लगने वाला था। नौ केंद्रों पर दो हजार लोगों को टीका लगना था। इसका परिणाम हुआ कि बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे टीका लगवाने के लिए भारी संख्या में होमगार्ड जिला अस्पताल पहुंच गए। फिर क्या था टीकाकरण के लिए शासन से जारी गाइडलाइन तारतार हो गई। इससे अव्यवस्था हो गई। साथ ही कुछ देर के लिए टीकाकरण का कार्य भी बाधित रहा।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए शासन से जारी गाइडलाइन के तहत एक बार में एक वो व्यक्ति कमरे में प्रवेश करेगा, जिसका नाम सूची में शामिल होगा। इस दौरान वह अपना कार्ड बनवाने के बाद टीका लगवाएगा। दोबारा आधा घंटा डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा। लेकिन बृहस्पतिवार को दूसरे चरण के तीसरे दौर में एकबारगी होमगार्ड टीका लगवाने के लिए जिला अस्पताल परिसर में बनाए गए केंद्र पर पहुंच गए।
विज्ञापन
संख्या इतनी थी कि उन्हें मना करने का कोई असर नहीं था। इस दौरान अस्पताल के मुख्य गेट से लेकर टीकाकरण के कमरे तक होमगार्डों की भीड़ जमा हो गई। कमोवेश यही दशा जिला महिला अस्पताल में रही। यहां तो जिला अस्पताल से भी खराब हाल था। बाद में होमगार्डों की भीड़ को नियंत्रित करने और गाइडलाइन का पालन कराने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन