{"_id":"615a07938ebc3e56e64827d7","slug":"corona-vaccination-certificate-mistakes-will-be-removed-at-the-facilitation-center-varanasi-news-vns615253082","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसिलिटेशन सेंटर पर दूर होगी कोरोना टीकाकरण प्रमाणपत्र की गलतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैसिलिटेशन सेंटर पर दूर होगी कोरोना टीकाकरण प्रमाणपत्र की गलतियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का टीका लगवाने के बाद मिलने वाले प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) में अगर आपके नाम, आयु, फोटो, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि आदि की गड़बड़ियां हैं तो इसको दूर कराने के लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप खुद भी कोविन पोर्टल के माध्यम से इन गड़बड़ियों को दुरुस्त कर सकते हैं। इसके अलावा इस तरह की गड़बड़ी दूर कराने के लिए जिले में फैसिलिटेशन सेंटर भी खोलवाया जाएगा, जहां आवेदन कर लोग अपनी गड़बड़ी दूर करा सकेंगे।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने सीएमओ को भेजे पत्र में टीकाकरण सर्टिफिके ट की गड़बड़ियों को दूर करने के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है। साथ ही जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के अधीन इसके लिए फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित कराने को भी कहा है। सीएमओ डॉ.वीबी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद सेंटर बनाए जाने की तैयारी चल रही है। साथ ही केंद्रों पर लोगों को इस बारे में जागरूक करने का निर्देश दिया गया है।
इन गड़बड़ियों में हो सकेगा सुधार
-नाम, आयु, लिंग, फोटो आईडी की त्रुटियां
-दूसरी डोज का टीका लगने के बाद भी बिना टीका लगने का प्रमाणपत्र
-विदेश यात्रा के लिए प्रमाणपत्र पर पासपोर्ट विवरण अंकित न होना
-कोविन पोर्टल पर मोबाइल नंबर गलत होना।
ऐसे दूर कर सकेंगे गड़बड़ी
आप खुद भी कोरोना टीकाकरण प्रमाणपत्र की गड़बड़ी दूर सकते हैं। इसके लिए कोविन डॉट जीओवी डॉट इन टाइप करने के बाद होम पेज पर रजिस्टर का ऑपशन आएगा। इसमें मोबाइल नंबर डालने पर ओटीपी देगा। इसे डालने के बाद प्रमाणपत्र की गड़बड़ी दूर करने के लिए रेज इन ईशु ऑप्शन को क्लिक कर जो भी गड़बड़ी हो, उसका ऑप्शन पर जाकर गलतिया सुधार सकते हैं।