फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona vaccination: 5000 people will get corona vaccine today at 34 centers in Varanasi 

कोरोना टीकाकरण: वाराणसी में 34 केंद्रों पर आज 5000 लोगों को लगेगा कोरोना का टीका

Thu, 28 Jan 2021 11:02 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 28 Jan 2021 11:02 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccination: 5000 people will get corona vaccine today at 34 centers in Varanasi 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वाराणसी में गुरुवार को होने वाले कोरोना टीकाकरण के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस बार बीएचयू, महिला अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल समेत कुल 34 केंद्रों पर 5000 लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसमें कुछ जगहों पर दो सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जहां सुविधानुसार 125 से 150 तक हर सत्र में टीका लगाया जाएगा। बुधवार को प्रभारी सीएमओ डॉ. एके मौर्या ने नोडल अधिकारियों से केंद्रों पर व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। साथ ही आशा, एएनएम कार्यकर्ताओं के साथ ही टीकाकरण व्यवस्था में लगे लोगों को सजगता पूर्वक कार्य करते रहने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


पहले चरण में 18 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाए जाने के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 16 और 22 जनवरी को चले अभियान में 3500 में 2075 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। बाकी लोगों को 28-29 जनवरी के साथ ही चार-पांच फरवरी को भी टीका लगाए जाने की व्यवस्था की गई है। 34 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चयनित स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


बुधवार दोपहर तक सभी केंद्रों पर टीका पहुंच गया है। संबंधित केंद्र के एसआईसी, सीएमएस के अलावा विभागीय स्तर से नोडल अधिकारियों को तय समय से टीकाकरण शुरू कराने, स्वास्थ्यकर्मियों की सेहत की मॉनीटरिंग करते रहने का निर्देश दिया गया है। -डॉ.एके मौर्या, प्रभारी सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों को भेजा मैसेज, समय से आने की अपील
टीका लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों का नाम तो पहले से ही कोविन पोर्टल पर दर्ज है, लेकिन नियमानुसार बृहस्पतिवार को टीका लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को मैसेज भेजा गया। इसमें टीकाकरण की तिथि, समय, केंद्र का नाम भेजने के साथ ही सभी से समय से केंद्रों पर पहुंचने की अपील की गई है। 

दो दिन का टीका लगवाने वाले पूरी तरह सुरक्षित
जिले में पहले दिन 16 जनवरी और दूसरे दिन 22 जनवरी को टीका लगवाने वाले सभी स्वास्थ्यकर्मियों की सेहत की मानीटरिंग स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है, सभी सुरक्षित हैं। प्रभारी सीएमओ डॉ.एके मौर्या ने बताया कि अस्पतालों के सीएमएस, एसआईसी सहित अन्य अधिकारी भी हर दिन कर्मचारियों से बात कर फीडबैक ले रहे हैं। कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित हैं।

यहां लगेगा टीका
बीएचयू अस्पताल, ट्रामा सेंटर, जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा, शास्त्री अस्पताल रामनगर, दीनदयाल अस्पताल, रेलवे मंडलीय अस्पताल, राजकीय आयुर्वेद कॉलेज, ईएसआई, बरेका अस्पताल, हेरिटेज मेडिकल कॉलेज, हेरिटेज हॉस्पिटल लंका, आशीर्वाद हॉस्पिटल, मेरिडियन हॉस्पिटल, गैलेक्सी हॉस्पिटल, रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल, स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल, सूर्या हॉस्पिटल, एपेक्स हॉस्पिटल, केयर हॉस्पिटल, महाश्वेता हॉस्पिटल, ओमेगा हॉस्पिटल, प्रिया हॉस्पिटल। 

स्वास्थ्य केंद्र 
सीएचसी आराजीलाइन, पीएचसी बड़ागांव, सीएचसी नरपतपुर चिरईगांव, सीएचसी हाथी बाजार, सीएचसी गंगापुर पिंडरा, पीएचसी हरहुआ, सीएचसी चोलापुर, पीएचसी काशी विद्यापीठ, सीएचसी मिसिरपुर, शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड, शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौकाघाट, शिवपुर, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंडुवाडीह।

टीकाकरण केंद्रों पर रहेगी यह व्यवस्था
-हर केंद्र पर सैनिटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही अंदर प्रवेश मिलेगा। 
-पंजीकरण काउंटर पर पोर्टल से नाम का मिलान कर कार्ड बनाया जाएगा। 
-टीकाकरण के बाद आधे घंटे तक आर्ब्जर्वेशन कक्ष में रखा जाएगा। 
-केंद्र पर किसी भी स्वास्थ्यकर्मी की तबीयत बिगड़ने पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था
-चिकित्सकों की विशेष टीम भी तैनात रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed