फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona's precautionary dose will be done at 45 centers

45 केंद्रों पर लगेगी कोरोना की प्रीकॉशनरी डोज

Fri, 15 Jul 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Corona's precautionary dose will be done at 45 centers
जिले में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को 15 जुलाई यानी शुक्रवार से निशुल्क प्रीकॉशनरी डोज लगाने के शासन के निर्देश के बाद जिला स्तर पर इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, बरेका अस्पताल समेत 45 केंद्रों पर सुबह 10 से चार बजे तक लोग टीका लगवा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष अभियान में 12 लाख से अधिक लोगों को प्रीकॉशनरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

अब तक प्रीकॉशनरी डोज केवल 60 साल या उससे ऊपर के लोगों को निशुल्क लगाने की व्यवस्था थी और इससे कम उम्र वालों को निजी अस्पताल में केंद्र पर एक निर्धारित मूल्य देकर टीका लगवाना था। अब नि:शुल्क टीकाकरण के फैसले के बाद लोगों को बड़ी राहत होगी। सीएमओ डॉ. संदीप कुमार चौधरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है, ऐसे में समय से टीकाकरण और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की जरूरत है। टीकाकरण प्रभारी डॉ. एके पांडेय ने बताया कि जिले में 9 अस्पताल, 36 शहरी व ग्रामीण सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर निशुल्क प्रीकॉशनरी डोज की व्यवस्था की गई है। जिले में अब तक 21.5 प्रतिशत लोगों ने ही प्रीकाशनरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed