फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona positive cases in jaunpur mirzapur and ballia

जौनपुर में अधिवक्ता समेत 26 लोग मिले कोरोना संक्रमित, मिर्जापुर में 10 और बलिया में छह नए मरीज मिले

Sun, 12 Jul 2020 09:04 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर/मिर्जापुर/बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर/मिर्जापुर/बलिया Published by: विचित्र सिंह Updated Sun, 12 Jul 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
Corona positive cases in jaunpur mirzapur and ballia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
जौनपुर में शनिवार को 45 पॉजिटिव केस आने के बाद रविवार को भी 26 नए मरीज मिले हैं। पीड़ितों में 15 मरीज शाहगंज नगर के हैं। इसमें 12 लोग सिर्फ दो परिवारों से जुड़े हैं। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता, बदलापुर और शाहगंज के व्यापारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 731 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 189 हैं। नौ मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन


शाहगंज नगर के मटियारी सराय मोहल्ला निवासी वृद्ध की कोरोना से 15 दिन पूर्व हुई मौत के बाद संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। शनिवार तक यहां 16 केस थे। रविवार को 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संख्या 31 हो गई है। हुसैनगंज मोहल्ला निवासी रेडीमेड व्यवसाई उसकी पत्नी और दो बच्चे संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन


जेसीज चौक स्थित इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिक सामानों के प्रमुख बाजार राधा कृष्ण मंदिर गली में मां-बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एरकियाना मोहल्ला में अनाज व्यवसाई के परिवार की एक और महिला कोरोना की चपेट में आ गई। वहीं पुराना चौक मोहल्ले में कपड़ा व्यवसाई, अधिवक्ता समेत परिवार के आठ लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अधिवक्ता ने कई दिनों तक जौनपुर दीवानी न्यायाल में काम भी किया था। इससे अब वहां के लोग भी सहमे हुए हैं। बदलापुर कस्बे के जौनपुर रोड स्थित बैट्री के दुकानदार (52) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। इनका सैंपल 10 जुलाई को लिया गया था। चार दिनों के अंदर कस्बे में तीन लोग कोरोना की चपेट में आ गए, मगर अब तक कहीं भी कंटेन्मेंट एरिया नहीं बनाया गया है।

सिकरारा के शेरवां बाजार में चाय की दुकान चलाने वाले की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वह हीरापुर का रहने वाला है। रोजाना गांव से आकर दुकान लगाता था। दुुकान पर चाय के लिए भीड़ होती थी। इससे उसके संपर्क में आए लोग भी सहमे हैं। महराजगंज के बघौझर निवासी युवक मुंबई में एसी रिपेयरिंग का काम करता था। चार जुलाई को ट्रेन से घर पहुंचने के बाद उसने पांच जुलाई को महराजगंज सीएचसी पर सैंपल दिया था।

रविवार को आई पॉजिटिव मरीजों की सूची में उसका भी नाम शामिल है। केराकत के नालापुर में वृद्धा, मुफ्तीगंज के उदियासन निवासी युवक और मड़ियाहूं के पाली निवासी एक ही परिवार के दो लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। एक अन्य मरीज अमहित गांव में मिला है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी को पूविवि में बने कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए गए हैं। उनके घर व आसपास के इलाकों में सैनिटाइजेशन के लिए संबंधित निकाय व पंचायत को निर्देशित किया गया है।

बलिया में छह नए मिले कोरोना मरीज, संख्या हुई 374 

Corona positive cases in jaunpur mirzapur and ballia
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
बलिया में शनिवार की आई रिपोर्ट में छह नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इसको लेकर अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 374 हो गई है। अब तक कुल 368 पॉजिटिव केस थे। इसमें से 183 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्हें होम क्वॉरंटीन रहने की सलाह दी गई है। जबकि कुल एक्टिव केस 189 हैं।

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आवास स्थित स्टेनो कार्यालय में एक, निराला नगर में दो, उमरगंज में एक, रेवती के छेड़ी व विनहा में एक-एक संक्रमित मरीज मिले हैं। इस प्रकार जनपद व जिले के निवासी गैर जनपदों में रहने वाले को मिलाकर कुल 395 मरीज हो गए हैं।

जबकि दो की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य टीम सभी को इलाज के लिए एंबुलेंस से एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने की कवायद कर रही थी। वहीं हॉट स्पॉट क्षेत्रों के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए उन इलॉकों को सील करने का निर्देश दिया। जिस प्रकार से शहर में कोरोना शहर में अपना पांव पसार रहा है और लोग अब भी लापरवाही बरते रहे हैं। वह दिन दूर नहीं जब कोई भी घर कोरोना से अछूता नहीं रह पाएगा। आज नए मिले सभी मरीज संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

मिर्जापुर में 10 कोरोना संक्रमित मिले

Corona positive cases in jaunpur mirzapur and ballia
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेने की तैयारी करता एक स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI
मिर्जापुर में लगातार 14वें दिन रविवार को 10 कोरोना संक्रमित मिले। शनिवार को 24 कोरोना संक्रमित मिले थे। रविवार को चुनार के कोलना, घुरहूपट्टी, लालडिग्गी, रमईपट्टी, वासलीगंज और मोर्चाघर में पाजिटिव मरीज मिले हे। इसमें दो महिलाएं है। 11 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। 10 संक्रमित मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 245  हो गई है।

 जिले में अब तक 123 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। जिले में एक्टिव केस 119 है। अब तक दो की मौत हुई है। कोरोना संक्रमितों का ग्राफ लगातार बढ़ता चला जा रहा है। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि रविवार को 160 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें 10 पाजिटिव और अन्य निगेटिव है।

 चुनार के कोलना गांव से एक पुरुष, नगर के घुरहूपट्टी से एक महिला, वासलीगंज से एक पुरुष, रमईपट्टी से एक पुरुष और एक महिला, लालडिग्गी से एक महिला, मोर्चाघर से एक पुरुष,अदलहाट के हाजीपुर से एक युवक है। विंध्याचल  निवासी एक व्यक्ति आजमगढ़ में  नायब तहसीलदार पद पर तैनात है। वहां पर लक्षण आने पर उन्होंने जांच कराया। उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिले की दो महिला वाराणसी में है। दो युवक प्रयागराज भर्ती है।

एक युवक कलेक्ट्रेट का कर्मचारी है। संक्रमित लोगों को भर्ती करा दिया गया है। रविवार को 11 लोगों को छुट्टी दी गई। इसमें चील्ह के दो पुरुष, सबरी का एक पुरुष, बथुआ का एक पुरुष, तीन महिला, गैबीघाट से तीन पुरुष, गुरसंडी से एक महिला है। रविवार को 317 लोगों का सैंपल हाट स्पाट एरिया और मंडलीय अस्पताल में आने वाले संदिग्धों का लिया गया। अब तक नौ हजार 38 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। 

सोनभद्र में रेलकर्मीं की रिपोर्टं आई पाजिटिव, संख्या 83 पहुंची

सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र के महुअरिया रेलवे स्टेशन पर तैनात 29 वर्षीय कर्मी की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। रेलकर्मी 30 जून को बिहार के नालंदा से लौटा था। एक और व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर संक्रमित मिले लोगों की संख्या 83 हो गई है। रविवार को 457 लोगों की रिपोर्ट आई। जिसमें एक पाजिटिव और 456 निगेटिव मिले। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय ने की।

पाजीटिव मिले लोगों में से 41 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं जबकि 42 अन्य का इलाज चल रहा है। रेलकर्मी की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर महुअरिया रेलवे कालोनी स्थित उसके आवास व आसपास के इलाकों को सील कर बैरिकेडिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed