फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona patients cross 200, four children also infected

कोरोना मरीजों का आंकड़ा 200 पार, चार बच्चे भी संक्रमित

Sat, 03 Apr 2021 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Corona patients cross 200, four children also infected
वाराणसी। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को मरीजों का आंकड़ा 200 पार कर गया। छह माह बाद एक दिन में सर्वाधिक 223 मरीज मिले हैं। इससे पहले 2 अक्तूबर को 200 मरीज मिले थे। वहीं, शुक्रवार को बीएचयू में भर्ती 76 वर्षीय महमूरगंज निवासी पुरुष की मौत हुई है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देख स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। ऐसे में नये कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अलग-अलग जगहों पर 4762 लोगों की जांच हुई। 4710 की रिपोर्ट दे दी गई है। वहीं, शुक्रवार रात भेलूपुर सीओ और इंस्पेक्टर भी संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को 10 साल से कम उम्र के 4 बच्चे भी संक्रमित हुए हैं। इसमें 1 साल से कम उम्र की डाफी निवासी एक बच्ची भी है। इसके अलावा सिगरा निवासी 6 साल की बच्ची और एक बच्ची की उम्र 4 साल है। गणेशपुरी कॉलोनी, लक्सा, गणेश महाल, बीएलडब्ल्यू में सर्वाधिक 15 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा सुंदरपुर, रामनगर, आईआईटी बीएचयू, बिर्दोपुर, बीएचयू जोधपुर कॉलोनी, ईएसआई हॉस्पिटल, शिवपुरवा, सोनिया, लहुराबीर, महमूरगंज, बास फाटक, निराला नगर, महमूरगंज, सोनिया, भेलूपुर, सुंदरपुर, माधोपुर जवाहर नगर, गोलघर में रहने वालों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 23,095 हो गई है। 21,890 डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 382 की मौत के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 823 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed