फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona news updates: research will start afresh on coronavirus proposal send Ministry of AYUSH in varanasi

बीएचयू में कोरोना पर नए सिरे से शोध की होगी शुरुआत, आयुष मंत्रालय प्रस्ताव को भेजने की तैयारी

Mon, 03 Aug 2020 11:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 03 Aug 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
Corona news updates: research will start afresh on coronavirus proposal send Ministry of AYUSH in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

देश के विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिक कोरोना संक्रमण से निपटने के उपाय तलाशने में लगे हैं। बीएचयू के विज्ञान संस्थान ने भी इस दिशा में कदम बढ़ाया है। इसके लिए नए फार्मूले से शोध को आगे बढ़ाने की तैयारी चल रही है। इम्यून सिस्टम बढ़ाने, प्राकृतिक पौधों की उपयोगिता आदि पर शोध चल रहे हैं।

विज्ञापन

बीएचयू में विज्ञान संस्थान के विभागों के उन शिक्षकों का एक ग्रुप बनाया जा रहा है जो कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के प्रयासों को जानने में लगे हैं। पिछले दिनों कुछ शिक्षकों द्वारा शोध में प्राकृतिक पौधों के इस्तेमाल को कोरोना संक्रमण से निपटने के उपायों में उपयोगी बताया गया है। अब जबकि संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है तो उसको लेकर नए सिरे से शोध की कवायद चल रही है।
विज्ञापन



आयुर्वेद के साथ मिलकर कर सकते हैं शोध
विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो एके त्रिपाठी के मुताबिक आयुर्वेदिक औषधियों की मांग भी कोरोना काल में बढ़ी है। ऐसे में आयुर्वेद संकाय के साथ मिलकर भी शोध किया जा सकता है। इसमें आयुर्वेदिक औषधियों के वैज्ञानिक आधार को देखने की कोशिश की जाएगी। अगर कोई दवा है तो उसका वैज्ञानिक दृष्टिकोण से क्या प्रभाव है। यह भी जानना जरूरी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञान संस्थान (बीएचयू) के निदेशक प्रो एके त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के उद्देश्य से शोध करने वाले शिक्षकों को ई-मेल भेज कर उनसे शोध प्रस्ताव का पूरा ब्योरा मांगा गया है। ताकि उनके शोध को आगे बढ़ाया जा सके। कई प्रस्ताव आ भी गए हैं। आयुष मंत्रालय को जल्द ही इसे भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed