फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona infection is increasing in Varanasi crowd of customers in the market social distancing not followed

सावधान! कोरोना संक्रमण बढ़ रहा फिर भी बाजार में ग्राहकों की भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं

Sat, 27 Mar 2021 04:57 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Sat, 27 Mar 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
Corona infection is increasing in Varanasi crowd of customers in the market social distancing not followed
दालमंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण भले ही बढ़ रहा हो लेकिन बाजारों में इसका किसी को खौफ नहीं है। न ग्राहकों के अंदर भय और ना ही दुकानदारों को इसका कोई डर। वाराणसी में बाजारों में लगभग 80 फीसदी लोगों के चेहरे से मास्क व गमछा गायब है। अधिकतर दुकानों पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था भी नहीं है। कपड़े, सूट-साड़ी, खाद्य पदार्थों, जूता-चप्पल, अबीर गुलाल रंग, पिचकारी की दुकानों से लेकर मिठाइयों की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन देखते को नहीं मिल रहा है। ब्रांडेड कपड़े के शोरूमों पर एक ही कपड़े को कई बार लोग ट्रायल कर रहे हैं तो यही हाल जूते-चप्पल की दुकानों का भी है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को ही गाइडलाइन जारी किया था कि शुक्रवार से बगैर मास्क के सड़क पर कोई नहीं निकलेगा और दुकानों पर सामाजिक दूरी का पालन होगा। मगर, सख्त गाइडलाइन जारी होने के बावजूद लोग बेपरवाह नजर आए। शुक्रवार को गोदौलिया बाजार में इतनी भीड़ थी कि पैर रखने तक की जगह लोगों को नहीं मिल रही थी। दुकानों के अलावा फेरी पटरी वालों के यहां भी ग्राहक उमड़े थे। मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कही नहीं दिख रहा था। एक ही कपड़े को कई बार लोग छूते और रखते नजर आए। दुकानदारों ने भी किसी को मना नहीं किया।

विज्ञापन
Trending Videos

Corona infection is increasing in Varanasi crowd of customers in the market social distancing not followed
नई सड़क पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

दालमंडी में तो नजारा गजब था। नई सड़क से दालमंडी की ओर जाने वाले मार्ग पर पैदल चलने वालों की जबरदस्त भीड़ थी। इसमें शारीरिक दूरी तार-तार थी। मास्क तो 80 फीसदी लोगों के चेहरे पर था ही नहीं। रात 9 बजे दुकान बंद करने की चेतावनी का भी असर रहा कि दोपहर के समय बाजार में भीड़ जबरदस्त रही।

थाना प्रभारियों और मजिस्ट्रेट को निगरानी का निर्देश दिया गया है। प्रवर्तन टीम शनिवार से शहर में भ्रमण कर निर्देशों का पालन कराएगी। इसके लिए चेतावनी भी जारी की गई है। - कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी


कोरोना के मिले 30 नए मरीज, 12 हुए स्वस्थ

विज्ञापन

वाराणसी जिले में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को 30 नए मरीजों के मिलने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 275 हो गई है। अब मरीजों को दीनदयाल अस्पताल  और बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी कंपलेक्स में भी भर्ती कराया जाने लगा है। 

पिछले एक सप्ताह से संक्रमण जितनी तेजी से बढ़ा है, उससे जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। इससे बचाव के लिए लोगों से मास्क लगाकर बाहर निकलने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की जा रही है। लेकिन बाजारों में जिस तरह की भीड़ हो रही है, उससे संक्रमण बढ़ने का खतरा बना है।  इस बीच शिवपुर, महमूरगंज, धन्वंतरि हॉस्टल बीएचयू, सिद्धगिरी बाग, लंका,आदमपुर, बीएचयू कैम्पस ओल्ड हॉस्टल, सुंदरपुर,रविंद्रपुरी, चितईपुर समेत अन्य जगह पर कुल 30 मरीज मिले हैं। शुक्रवार को 10 लोग होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए जबकि दो को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ ही कुल 22368 मरीजो में 21716 डिस्चार्ज, 377 की मौत के बाद एक्टिव 275 मरीज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed