फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona infection divided with food packet

खाने के पैकेट के साथ बांट दिया कोरोना का संक्रमण

Mon, 27 Apr 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Corona infection divided with food packet
वाराणसी। मड़ौली में शुक्रवार को पॉजिटिव मिले युवक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अलग-अलग स्थानों पर पुलिसकर्मियों को बिना मास्क, ग्लब्स के भोजन बांटने का उसका वीडियो वायरल हुआ है। उसने खुद को संक्रमित करने के साथ ही भोजन के पैकेट संग कोरोना संक्रमण बांट दिया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हुए वीडियो में युवक को विभिन्न स्थानों पर बिना मास्क और ग्लब्स के पुलिसकर्मियों में भोजन का पैकेट बांटता नजर आया। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। संक्रमित युवक की सप्तसागर दवा मंडी में दवा की दुकान है जिसमें 10 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। लाक डाउन के बाद से ही वह प्रतिदिन दवा की दुकान पर आता था। यहां आने के बाद वह रोजाना शहर में अलग-अलग चौराहों पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों में भोजन का पैकेट बांटने निकलता था। इसके लिए जिला प्रशासन ने उसे पास भी जारी किया था। पास जारी करने के बाद किसी ने इसकी जांच नहीं की आखिर वह क्या कर रहा है। पास मिलने के बाद उसने जिस तरह की लापरवाही की वह सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है। बिना किसी सुरक्षा उपाय के उसने एक दो नही बल्कि सैकड़ों पुलिसकर्मियों में खाने का पैकेट बांटा है।
विज्ञापन

......
पुलिस ने भी कभी नहीं की पूछताछ
अपनी चार पहिया गाड़ी से शहर के विभिन्न चौराहों पर जाकर पुलिसकर्मियों को भोजन का पैकेट बांटते समय युवक ने कभी मास्क और ग्लब्स का इस्तेमाल नहीं किया। वीडियो में वह पुलिसकर्मियों के पास जाकर उनके हाथ में भोजन का पैकेट देते और उनसे बातचीत करते भी नजर आ रहा है। जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से बार-बार लाक डाउन का पालन करने और बिना मास्क के बाहर ना निकलने की अपील के बाद भी कभी किसी ने युवक से मास्क न लगाने के बारे में कोई पूछताछ नहीं की। इसमें पुलिस की लापरवाही भी कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पुलिसकर्मियों में बांटता था लस्सी के पैकेट
दवा कारोबारी संक्रमित युवक मैदागिन, लहुराबीर, मड़ौली , मंडुआडीह सहित कई चौराहों पर अपने कर्मचारियों के साथ पहुंच कर तैनात पुलिसकर्मियों में प्रतिदिन लस्सी का पैकेट और बिस्किट बांटता था। जैसे ही उसकी गाड़ी रुकती थी वैसे ही पुलिसकर्मी और होमगार्ड वहां पहुंच जाते थे। वीडियो में यह भी साफ स्पष्ट नजर आ रहा है।

कोट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कोरोना संक्रमित युवक के वीडियो की जांच कराई जाएगी। अगर लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करने जैसा मामला सामने आता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।-कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed