{"_id":"5f84a30e43a5e25c4e1041e0","slug":"corona-infected-patients-in-varanasi-exceeded-15-thousand-death-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 15 हजार के पार, जानें कितने मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 15 हजार के पार, जानें कितने मिले पॉजिटिव
Tue, 13 Oct 2020 12:10 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। सोमवार को डीएलडब्ल्यू, बीएचयू, बाबतपुर एयरपोर्ट समेत अन्य जगहों पर 198 मरीजों के मिलने के बाद अब कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 15000 के पार हो गया है, जबकि बीएचयू में एक मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन
सोमवार को 3906 लोगों की जांच की गई, जबकि अलग-अलग जगहों से कुल 4399 सैंपल की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि सिंधौरा निवासी 50 वर्षीय पुरुष की मौत बीएचयू में हुई। अलग-अलग जगहों पर सोमवार को होम आइसोलेशन में 80 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि अस्पतालों से आठ लोगों को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि कुबेर कांप्लेक्स, मंगारी, फूलपुर, अवध गरबी सोनारपुरा, नाटी ईमली, 39 जीटीसी कैंट, अस्सी, भीटी रामनगर, खोजवा बाजार, हैदराबाद कॉलोनी बीएचयू, बाबतपुर एयरपोर्ट, काशीराम आवास शिवपुर, शिवपुर समेत अन्य जगहों से मरीज मिले हैं। बताया कि अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 15161 हो गई है, जबकि 13635 के डिस्चार्ज, 246 की मौत के बाद अब 1280 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन