फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona in varanasi

अस्पतालों को हर दिन देनी होगी रेमडेसिविर, ऑक्सीजन की जानकारी

Mon, 12 Apr 2021 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
corona in varanasi
कोविड हास्पिटल में संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। साथ ही अब रेमडेसिविर, ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने सभी कोविड अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि दोनों के बारे में हर दिन जानकारी देनी होगी, इससे कि संकट की स्थिति न हो। रेमडेसिविर की कम आपूर्ति की वजह से ही तीन-चार दिनों से परेशानी हो रही है। हालात और खराब न हो इसलिए नए सिरे से समीक्षा शुरू हो गई है।
विज्ञापन

वहीं इंजेक्शन के साथ ही अब कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की जरूरत बढ़ गई है। कुछ जगहों पर केंद्रीयकृत ऑक्सीजन सिस्टम है, जबकि कुछ जगहों पर मरीजों को छोटा सिलेंडर वाला आक्सीजन दिया जा रहा है। इसमें दीनदयाल अस्पताल में भी 20 से अधिक मरीजों को ऑक्सीजन लगाया गया है।
विज्ञापन

बीएचयू के पास तो ऑक्सीजन सिलेंडर भरने की व्यवस्था है, जबकि दीनदयाल अस्पताल में बाहर से मंगाया जाता है। रविवार को शहर के निजी अस्पताल जिन्हें कोविड हास्पिटल बनाया गया है, वहां से ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन की जानकारी ली जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डॉक्टर एनपी सिंह ने बताया कि रविवार को कुछ रेमडेसिविर इंजेक्शन मिल गए हैं। कोविड हास्पिटल की जरूरत के हिसाब से उन्हें मुहैया कराया जाएगा। ऑक्सीजन सिलेंडर पर्याप्त हैं। दीनदयाल अस्पताल में 150 सिलेंडर इमरजेंसी में मंगा लिए गए हैं। सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया गया। ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाली कंपनी से भी बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed