वाराणसी एयरपोर्ट में कोरोना: एक निजी एयरलाइंस के चार कर्मचारी पॉजिटिव, जिले में 3000 से ज्यादा एक्टिव मामले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लाल बहादुर शास्त्री अंतरास्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक निजी एयरलाइंस के चार कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। एक कर्मचारी ने अपना सैंपल जांच के लिए दिया है, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी।
एयरलाइन्स के पांच लोगों ने कोविड जांच करवाई थी, जिसमें से 4 पॉजिटिव मिले हैं। अभी एक कर्मचारी ने आज अपनी जांच करवाई है, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी।
एयरलाइंस के कर्मचारी ने बताया कि चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें से वे खुद भी पॉजिटिव हैं। वहीं एक कर्मचारी की जांच गुरुवार को हुई है, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। सभी कर्मचारियों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। पहले कर्मचारी ने एक अप्रैल का जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट दूसरे दिन आई। दूसरे कर्मचारी ने 2 अप्रैल को कराई, जिसकी जांच रिपोर्ट अगले दिन आई। तीसरा और चौथा कर्मचारी अगले दिन बारी-बारी से पॉजिटिव पाए गए।
वाराणसी में गुरुवार की सुबह मिले 351 मरीज
वाराणसी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार की सुबह 351 कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं, पिछले आठ दिनों में 3048 नए मामले सामने आ चुके हैं। इसमें बुधवार को कुल 519 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि दो मरीजों की बीएचयू में मौत हो गई। जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 25724 हो गई है, जबकि इसमें 22159 के डिस्चार्ज होने और 393 की मौत के बाद अब 3172 मरीज एक्टिव हैं।