फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona In Varanasi: 15 killed, 454 new patients found from Corona in Purvanchal

Corona In Varanasi: पूर्वांचल में कोरोना से 15 की गई जान, बलिया में भाजपा विधायक और जौनपुर में शाहगंज नपा अध्यक्ष समेत 454 नए मरीज मिले 

Thu, 20 Aug 2020 12:39 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 20 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Corona In Varanasi: 15 killed, 454 new patients found from Corona in Purvanchal
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में बुधवार को कोरोना के 454 मरीज सामने आए, जबकि वाराणसी, गाजीपुर, बलिया  में चार-चार और आजमगढ़ में तीन को मिलाकर कुल 15 संक्रमितों की जान चली गई। वाराणसी में 129, आजमगढ़ में 91,  गाजीपुर में 68, जौनपुर में 62, बलिया में 35, मिर्जापुर में 27, मऊ में 21, भदोही में 18, सोनभद्र में 3 मरीज मिले। पीड़ितों में जन प्रतिनिधि, चिकित्सक, बैंक मैनेजर, पुलिसकर्मी, पीएसी जवान, स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। बलिया के बेल्थरारोड से भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया भी संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


 वाराणसी में कोरोना पीड़ित चार लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि 129 और लोग संक्रमित मिले। गाजीपुर में कोरोना से महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सुहवल थानाध्यक्ष समेत 68 नये मरीज सामने आए। बलिया में दो माह के बालक समेत चार लोगों की कोरोना से मौत हो गई, जबकि 35 संक्रमित मिले। आजमगढ़ में कोरोना के तीन मरीजों की मौत हुई।
विज्ञापन


इसमें शहर के कुंदीगढ़ और रानी की सराय के दो पुरुष और एक सरायमीर के पुरंदरपुर की रहने वाली महिला शामिल है। इसके अलावा 91 मरीज भी मिले। जौनपुर में 62 नए पॉजिटिव केस मिले। इनमें शाहगंज के चेयरमैन, उनकी बेटी समेत परिवार के तीन लोग संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहगंज के सेंट थामस स्कूल में कैंप कर रहे पीएसी के 13 जवानों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा केराकत सीएचसी के नेत्र रोग विशेषज्ञ व एंबुलेंस चालक में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। मिर्जापुर में दो महिलाओं समेत 27 लोग कोरोना पाजिटिव मिले। मऊ में फिजिशियन और फार्मासिस्ट सहित 21 संक्रमित मिले। भदोही में एसबीआई शाखा प्रबंधक समेत 18 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। सोनभद्र में तीन मरीज मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed