फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona helpline

संक्रमण से बचने के लिए घर के अंदर और बाहर सफाई जरूरी

Mon, 20 Apr 2020 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
corona helpline
वाराणसी। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक सामाजिक दूरी का पालन किया जाए और घर के अंदर या बाहर खुद की साफ-सफाई के साथ ही सैनिटाइजेशन करना भी जरूरी है। इससे किसी भी तरह के संक्रमण से बचा जा सकता है। रविवार को अमर उजाला के ई मेल और ह्वाट्सएप पर आए सवालों का विशेषज्ञों ने जवाब दिया।
विज्ञापन

सवाल- अगर किसी की रिपोर्ट निगेटिव आती है तो क्या वह बाद में पॉजिटिव हो सकती है। -आकाश कुमार, चेतना नगर
जवाब- कोरोना वायरस के संक्रमण के बारे में यह कहा जाता है कि जितनी ही सतर्कता और सावधानी बरती जाएगी उतना ही इसका खतरा कम होगा। अगर किसी की रिपोर्ट निगेटिव है और घर जाने के बाद भी उन्होंने सजगता और सतर्कता नहीं बरती तो उनके संक्रमण होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

सवाल- बारिश और बूंदाबांदी से क्या संक्रमण बढ़ने की संभावना बढ़ सकती है। -शुभम शुक्ला, मुढैला
जवाब- इस समय तेजी से बदल रहे मौसम में सेहत को लेकर सजग रहने की जरूरत है। ऐसे समय में सर्दी खांसी जुकाम की संभावना भी बढ़ जाती है।
सवाल- बुजुर्गों पर कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा अधिक होता है क्या। -अब्दुल फिरोज, शिवदासपुर
जवाब- कोरोना संक्रमण का खतरा वैसे तो हर उम्र पर है लेकिन बुजुर्गों की सेहत को लेकर ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेष कर उनको जिन्हें पहले से भी कोई बीमारी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed