{"_id":"5f5147c48ebc3e532f623b88","slug":"corona-city-news-vns545183283","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से स्टाफ नर्स समेत चार की मौत -डीएम आफिस,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से स्टाफ नर्स समेत चार की मौत -डीएम आफिस,
विज्ञापन
वाराणसी। दीनदयाल अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स सती शर्मा (51) की बृहस्पतिवार को कोरोना से मौत होने के बाद अस्पताल से जुड़े स्वास्थ्य कर्मी चिंतित हैं। बताया जा रहा है कि स्टाफ नर्स बेटे की कुछ दिन पहले रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसका इलाज चल रहा था और नर्स को कोरोना से ग्रसित थी।
उधर, बीएचयू में भर्ती फुलवरिया निवासी 76 वर्षीय पुरुष और भगवानपुर लंका निवासी 53 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। कनकपुर पिंडरा निवासी 81 वर्षीय पुरुष दीनदयाल अस्पताल में मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को डीएम आफिस, कैंप आफिस, बीएचयू, सेंट्रल जेल सहित अन्य जगहों से 209 मरीज मिले हैं। इसमें काशी विश्वनाथ धाम में काम करने वाले 12 लोग भी शामिल हैं। नए मरीज मिलने के बाद कुल मरीजों की संख्या 8551 हो गई है। साथ ही होम आइसोलेशन में रहने वाले 77 और अस्पतालों में भर्ती चार लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब कुल 8551 में से 6547 डिस्चार्ज होने और 147 की मौत के बाद 1857 एक्टिव केस रह गए हैं।
यहां मिले मरीज
मातापुरम् कॉलोनी रघुनाथपुर डीएलडब्ल्यू, गायत्री नगर कॉलोनी, पांडेयपुर, चंदुआ छित्तूपुर, पहाड़िया, इंदिरा नगर, सेंट्रल जेल गंगापुर, रथयात्रा, स्वास्तिक टावर, यूपी कॉलेज कैंपस, पुलिस लाइन, न्यू कॉलोनी, गणेशपुरी कॉलोनी सुसुवाही, आदमपुर, इंदिरा नगर कॉलोनी शिवपुर, पांडेयपुर, गंगापुर, लंका, पंचक्रोशी डीएम ऑफिस, डीएम कैंप ऑफिस, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, डीएलडब्ल्यू, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, न्यू कॉलोनी ककरमत्ता, अवसान गंज बाकरगंज बीएचयू, घसियारी टोला, स्वस्तिक गार्डेनिया, रथयात्रा, गुरुधाम कॉलोनी, मेडविन हॉस्पिटल, कचहरी, सुश्रुत हॉस्टल बीएचयू, लॉट सरैया, एपेक्स हॉस्पिटल, लेडी डॉक्टर हॉस्टल बीएचयू और मकबूल आलम रोड।
विज्ञापन
शिकायत पर एपेक्स हॉस्पिटल पहुंचे डीएम
वाराणसी। एपेक्स हॉस्पिटल में कोरोना मरीजों से इलाज के नाम पर अधिक शुल्क लेने की शिकायतों पर एडीएम प्रोटोकॉल और एडिशनल सीएमओ ने जांच की। रिपोर्ट के अनुसार, मरीजों ने बताया कि इलाज से पहले ही डेढ़ लाख से दो लाख तक जमा कराए जाते हैं और मनमाने तरीके से बिल बनाए जाते हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने एपेक्स अस्पताल पहुंचे। उन्होंने निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। यह भी कहा कि किसी हाल में डेडबॉडी स्टोरेज, कैरेज शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही मेडिकल जांच में शामिल की गई सभी वस्तुएं मरीजों को अनिवार्य रूप से देना होगा। जिलाधिकारी ने मरीजों के इलाज में लापरवाही न बरतने का भी निर्देश दिया। इस दौरान सीएमओ डॉ. वीबी सिंह भी मौजूद रहे।