{"_id":"5f36f2e68ebc3e4adf3faafd","slug":"corona-city-news-vns5415721164","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रस्ट के अस्पतालों की ओपीडी शुरू, मरीजों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रस्ट के अस्पतालों की ओपीडी शुरू, मरीजों को राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कोरोना काल में जिले में अलग-अलग ट्रस्ट द्वारा संचालित अस्पतालों में ओपीडी के साथ ही सर्जरी सहित अन्य सेवाएं शुरू हो गई हैं। इससे नॉन कोविड मरीजों को राहत मिल रही है।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि कोरोना के दौर में सामान्य मरीजों को भी जल्द से जल्द इलाज मिल सके इसमें चैरिटेबल अस्पतालों की भूमिका है। ऐसे गरीब जो निजी अस्पताल में इलाज कराने में सक्षम नहीं है उनके लिए ट्रस्ट हॉस्पिटल के अपनी सेवाओं को और सुदृढ़ करना चाहिए। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सहयोग दिया जाएगा। बताया कि रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल कौड़िया में 1521, माता आनंदमयी अस्पताल 1200 , मारवाड़ी हॉस्पिटल में 1050, हिंदू सेवा सदन में 96, जनता सेवा अस्पताल में 340, बिड़ला हॉस्पिटल में 350, भारत सेवाश्रम सिगरा में 310, जामिया अस्पताल पीली कोठी में 92 और मौलाना आजाद अस्पताल बड़ी बाजार में 502 मरीज देखे गए।
डोर टू डोर बाटी जा रही आइवरमैकटिन दवा
कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर के लोगों में आइवरमैकटिन की निशुल्क गोलियों का वितरण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशन में अब तक 53042 लोगो के लिए 4,24,226 गोलियां वितरित की जा चुकी हैं। शुक्रवार को भी स्वास्थ विभाग के साथ अन्य विभागों के लोगो ने डोर टू डोर पहुंचकर लोगों में दवाइयां दी। जिलाधिकारी ने बताया कि विभागों को प्रशिक्षण देकर दवा के निर्धारित खुराक के बारे में भी जानकारी दी गई है।