फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona

बाहर से सामान लाएं हैं तो नमक-पानी में जरूर धलें

Mon, 29 Jun 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
corona
वाराणसी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि अब ज्यादा से ज्यादा लोग बाहर निकल रहे हैं और कहीं न कहीं गाइडलाइन का पालन भी नहीं हो रहा हैं। यहां तक कि बाजारों में पहले की अपेक्षा लोगों की भीड़ भी ज्यादा हो रही है। ऐसे में जरा सी लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित इंफेक्शन प्रिवेंशन कंट्रोल कमेटी (आईपीसी) के अध्यक्ष और एडिशनल सीएमओ डॉ. पीपी गुप्ता का कहना है कि एक तो बाहर जाने से बचना चाहिए और अगर बाहर जा रहे हैं और घर में कोई सामान ला रहे हैं तो उसको नमक-पानी से बिना धुले अंदर न लाएं।
विज्ञापन

सवाल- बाजार से सब्जी, फल और अन्य सामान घर लाने पर भी क्या संक्रमण का खतरा रहता हैं।
जवाब-बाहर से अगर कोई भी सामान घर में ला रहे हैं तो उसे किचन में ले जाने से पहले बाल्टी में एक लीटर पानी और उसमें 30 ग्राम नमक मिलाकर अच्छी तरीके से धुलना जरूरी है। प्लास्टिक में है तो ऊपर से सैनिटाइज भी कर सकते हैं थोड़ी देर के बाद जब पानी सूख जाए तभी उसे घर में लाएं। बाहर कुछ भी खरीदते समय सामानों को बार-बार छूने से भी बचें।
विज्ञापन

सवाल-घर में रहने के दौरान किस तरह की सतर्कता बरतने की जरूरत है।
जवाब- कोरोना संक्रमण को देखते हुए घर हो या बाहर। हर जगह सतर्कता बहुत जरूरी है। इसमें अगर आप घर पर हैं तो दरवाजे, टेबल, कुर्सी सहित घर के अन्य सामानों को बार-बार छूने से बचे। साथ ही साफ सफाई करते रहना चाहिए। साबुन पानी या सैनिटाइजर से उसकी भी धुलाई भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल-सर्दी, बुखार आने पर कोरोना की चपेट में आ सकते हैं क्या।
जवाब-कोरोना वायरस को लेकर डरने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब तो वायरल फीवर का सीजन भी शुरू हो गया हैं। इस सीजन में भी तेज, बुखार, जुकाम गले में खराश के साथ ही सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या होती है। इस तरह की समस्या हो तो घबराएं नहीं, बल्कि अस्पतालों में चलने वाली फीवर क्लीनिक में जाकर जांच करा सकते हैं। कभी-कभी सामान्य फ्लू में भी इस तरह के लक्षण आते हैं।
आप भी भेज सकते हैं सवाल
कोरोना संक्रमण को लेकर अगर आपके मन में भी कोई सवाल है तो आप मोबाइल नंबर 7617566161 पर नाम, पता लिखकर सवाल भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed