फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona caught speed, number of active patients 123

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 123

Sat, 20 Mar 2021 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Corona caught speed, number of active patients 123
कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। करीब डेढ़ महीने बाद अब मरीजों की संख्या लगातार दो दिन से 20 से अधिक मिल रही है। इस वजह से एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी 123 पहुंच गया है। मरीजों की बढ़ती संख्या देख शासन-प्रशासन भी गंभीर हो गया है और लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कड़ाई से पालन करने की अपील की जा रही है। साथ ही लापरवाही बरतने वालों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले तक हर दिन 2500 से 3500 लोगों की जांच की जाती थी वहीं जबसे केरल, महाराष्ट्र आदि जगहों पर संक्रमण बढ़ा है और बाहर से लोग आने लगे हैं तो जांच की संख्या 4000 से 4500 कर दी गई है। फोकस सैंपलिंग के तहत स्कूल कॉलेजों के साथ ही रेलवे और रोडवेज बस स्टेशन पर भी अभियान चलाकर जांच की जा रही है। इसके अलावा जिला महिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल, बीएचयू समेत अन्य जगहों पर ओपीडी में आने वाले मरीजों की जांच को अनिवार्य किया गया है। इससे पहले 16 जनवरी को 21 मरीज मिले थे, इसके बाद मरीजों की संख्या कम हो गई थी। अब फिर तेजी से बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को 22 और शुक्रवार को 23 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

पांच ने जीती कोरोना की जंग
शुक्रवार को जिले में कोरोना के 23 नए मरीज मिले हैं, इसके अलावा 5 लोगों ने कोरोना की जंग जीत ली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से होम आइसोलेशन में रहने वाले पांच लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया। इधर शुक्रवार को रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, अस्पतालों आदि जगहों पर 3495 लोगों की जांच की गई और 4565 की रिपोर्ट मिली है। सीएमओ ने बताया कि श़क्रवार को वीडीए कालोनी, छित्तुपुर, बीएलडब्ल्यू, रथयात्रा, माधोपुर, जोधपुर कालोनी बीएचयू में तीन लोग मिले। इसके अलावा रेलवे कालोनी लहरतारा, महमूरगंज, रथयात्रा, अर्दली बाजार, दशाश्वमेध आदि जगहों से संक्रमित मरीज मिले हैं। अब कुल 22146 मरीजों में 21646 डिस्चार्ज, 377 की मौत के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 123 हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के फरमान के बाद नई रणनीति में जुटा स्वास्थ्य महकमा
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब जांच का दायरा बढ़ाने के शासन के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग नए सिरे से रणनीति बनाने में जुट गया है। अपर मुख्य सचिव कृषि और जिले के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने बृहस्पतिवार को ही बैठक कर कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर रोकथाम के निर्देश दिए थे। सीएमओ से जांच का दायरा बढ़ाने के साथ ही पुलिस और जिला प्रशासन से मास्क न लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों पर भी कार्रवाई का निर्देश दिया था।
बीएचयू प्रोफेसर ने ओपीडी चलाने पर उठाया सवाल
कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर आईएमएस बीएचयू के हृदय रोग विभाग के प्रोफेसर ने फिर सवाल खड़ा किया है। सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर प्रो. ओमशंकर ने बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में ओपीडी चलाए जाने पर सवाल खड़ा करते हुए इसके लिए आईएमएस बीएचयू के निदेेशक को जिम्मेदार ठहराया है। अपने पोस्ट में उन्होंने यहां छठे तल पर कोरोना मरीजों के भर्ती होने और केंद्रीयकृत एसी के चलने से कोरोना संक्रमण की आशंका जताई है। प्रधानमंत्री से इस दिशा में कार्यवाही करने की मांग की है। आईएमएस निदेशक प्रो. बीआर मित्तल ने कहा कि अस्पताल, सुपर स्पेशियलिटी में मरीजों की सेहत और सुरक्षा, संक्रमण से निपटने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

स्कूलों में कोरोना प्रोटोकॉल पर विशेष जोर
स्कूलों में कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भेजे पत्र में इसका कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। चेतावनी दी पालन न कराने की दिशा में विद्यालय की जिम्मेदारी होगी और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई भी होगी।
0000000
पांच दिन का आंकड़ा
जांच मिली रिपोर्ट पॉजिटिव मरीज
19 मार्च 3495 4565 23
18 मार्च 4310 4009 22
17 मार्च 4384 4474 10
16 मार्च 4694 3099 7
15 मार्च 4718 3571 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed