{"_id":"6070afc18ebc3edc0649d3b1","slug":"corona-breaks-all-records-929-infected-two-killed-city-news-vns5842579181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 929 संक्रमित, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 929 संक्रमित, दो की मौत
विज्ञापन
वाराणसी। 929 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार को जिले में अब तक के सभी रिकॉर्ड टूट गए। वहीं, बीएचयू में भर्ती भुल्लनपुर निवासी 70 वर्षीय महिला, सुसुवाही निवासी 77 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। एक अप्रैल संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 6453 लोगों की जांच हुई। जिसमें 5304 की रिपोर्ट मिली है। हालांकि, होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे 16 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 27045 हो गई है। अब तक 22,244 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 397 लोगों की मौत भी हो चुकी है। फिलहाल 4,404 एक्टिव मरीज हैं।
बरेका में 45, बीएचयू में 15 संक्रमित
बरेका परिसर में शुक्रवार को 45 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। रेलवे कारखाना में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ अधिकारी भी इसमें शामिल हैं। बीएचयू परिसर के होलकर हाउस में तैनात चार, अस्पताल की पैथलॉजी में दो स्वास्थ्य कर्मियों, शिक्षकों और छात्रों समय कुल 15 संक्रमित मिले।
260 मरीजों का रिकॉर्ड नहीं
जिले में कोरोना मरीजों के रिकॉर्ड न मिलने की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। 8 दिन में 1002 मरीजों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। जबकि शुक्रवार को 260 और ऐसे मरीज मिले जिनके बारे में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोगों की ना तो बातचीत हो पा रही है और ना ही कोई रिकॉर्ड मिल पा रहा है।