फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona Alert Two new corona patients including SP MLC were found in varanasi mock drill

Corona Alert: बनारस में सपा एमएलसी समेत कोरोना के दो नए मरीज मिले, अस्पतालों में हुआ मॉक ड्रिल

Sat, 01 Apr 2023 08:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 01 Apr 2023 08:59 PM IST
सार

वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि मार्च महीने में 16 मरीज मिले। अप्रैल के पहले दिन ही दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। कुल 10 सक्रिय केस हैं।

विज्ञापन
Corona Alert Two new corona patients including SP MLC were found in varanasi mock drill
मॉक ड्रिल से परखीं कोरोना से बचाव की तैयारियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शनिवार को सिद्धगिरीबाग निवासी सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा समेत दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें मंडलीय अस्पताल में तैनात 43 वर्षीय एक महिला डॉक्टर भी शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई है।

विज्ञापन


सपा एमएलसी ने अपने संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर देते हुए अपने संपर्क में आने वालों से जांच कराने की अपील की है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि मार्च महीने में 16 मरीज मिले। अप्रैल के पहले दिन ही दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। कुल 18 मरीजों में 8 के होम आइसोलेशन में स्वस्थ होने के बाद 10 सक्रिय केस हैं।

विज्ञापन

मॉक ड्रिल से परखीं कोरोना से बचाव की तैयारियां

वाराणसी जिले के सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना से बचाव के इंतजाम परखने के उद्देश्य से शनिवार को तैयारियों का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में दोपहर में एक डमी कोविड पॉजिटिव को एंबुलेंस से लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी जांच करने के साथ ही बेड पर ही ऑक्सीजन भी दिया। इसके साथ ही अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां भी बताईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Corona Alert Two new corona patients including SP MLC were found in varanasi mock drill
अस्पतालों में ऑक्सीजन की स्थिति की जांच - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू, जिला अस्पताल समेत 10 जगहों पर मॉकड्रिल में बेड की उपलब्धता, ऑक्सीजन की स्थिति और अस्पताल में विशेषज्ञों की तैनाती की व्यवस्था देखी गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग-अलग जगहों के लिए नोडल अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि संक्रमित के आने पर कम समय में भर्ती करने, जांच के साथ ही दवाइयों की समय-समय पर निगरारी करते रहने की सलाह भी दी गई।

जिला सर्विलांस अधिकारी डाॅ. एसएस कनौजिया एवं चिकित्साधिकारी डॉ अतुल सिंह ने बताया कि चयनित सीएचसी पर भी कोविड संक्रमितों के लिए आरक्षित बेड, वार्ड और आक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता की उपलब्धता सही मिली। दीनदयाल अस्पताल में अपर निदेशक डॉ. मृदुला सिंह ने सीएमएस डॉ. आरके सिंह के साथ निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed