फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Copies sent on cycles and bikes collection centers without security 128 centers of Varanasi

UP Board: साइकिल और बाइक से बिना सुरक्षा के संकलन केंद्र भेजी जाती हैं कॉपियां, वाराणसी के 128 केंद्रों का हाल

Wed, 06 Mar 2024 05:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 06 Mar 2024 05:11 PM IST
सार

UP Board: गृहविज्ञान, भूगोल के अलावा व्यावसायिक विषयों की परीक्षा थी। कई केंद्रों के कर्मचारी साइकिल बाइक से कॉपियां लेकर केंद्र पर पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्र में बने केंद्रों में ज्यादा लापरवाही सामने आ रही है।

विज्ञापन
Copies sent on cycles and bikes collection centers without security 128 centers of Varanasi
क्वींस कॉलेज में बने संकलन केंद्र में कॉपी लेकर जाते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में यूपी बोर्ड की कॉपियां संकलन केंद्रों पर भेजने में लापरवाही बरती जा रही है। कॉपियों की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। किसी परीक्षा केंद्र से साइकिल तो कहीं बाइक से कॉपियां भेजी जाती हैं। जबकि नियम के अनुसार वाहन में पुलिस सुरक्षा में कॉपियां भेजी जानी चाहिए।

विज्ञापन


परीक्षा के बाद 128 परीक्षा केंद्रों से कॉपियां राजकीय क्वींस कॉलेज में भेजी जाती हैं। लेकिन नियमों को ताक पर रखकर कॉपियों को संकलन केंद्र पर भेजा जाता है। मंगलवार को गृहविज्ञान, भूगोल के अलावा व्यावसायिक विषयों की परीक्षा थी। कई केंद्रों के कर्मचारी साइकिल बाइक से कॉपियां लेकर केंद्र पर पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्र में बने केंद्रों में ज्यादा लापरवाही सामने आ रही है। 20 से 30 किमी तक की दूरी बने केंद्रों से कॉपियों को बिना किसी सुरक्षा के संकलन केंद्र पर भेजा जाता है।

विज्ञापन

पुलिस की सुरक्षा में भेजी चाहिए कॉपियां

परीक्षा केंद्र से संकलन केंद्र तक कॉपियों को भेजने के दौरान पुलिस की सुरक्षा होनी चाहिए। कॉपियां सील कर भेजने, बारिश या पानी से बचाने के लिए प्लास्टिक में पैक करने के बाद संकलन केंद्र भेजा जाना चाहिए।

बोले अधिकारी
जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने कहा कि केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व वाह्य व्यवस्थापक की मौजूदगी में कॉपियों को सील करने के बाद संकलन केंद्र पर भेजा जाता है। कॉपियों को संकलन केंद्र पहुंचाने में कभी-कभी पुलिसकर्मी नहीं मिल पाते हैं। वैसे कोशिश सुरक्षा पर पूरा ध्यान दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed