फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cooking food worn cylinder time, women bern

खाना पकाते समय फटा सिलेंडर, महिला झुलसी

Thu, 28 May 2015 02:10 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
Cooking food worn cylinder time, women bern

सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे ग्राम प्रधान संजय दूबे के घर खाना बनाते समय रिसाव के चलते रेग्युलेटर में लगी आग के बाद रसोई गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। उसकी चपेट में आने से प्रधान की भयोहू गंभीर रूप से झुलस गईं।

विज्ञापन

रसोईघर की दीवार में दरारें पड़ गईं। वहां रखा खाद्यान्न और बर्तन जलकर नष्ट हो गया। झुलसी महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रधान के भाई जितेंद्र दूबे की पत्नी रेनू दूबे रोज की तरह रसोई घर में खाना पका रही थीं। इसी दौरान गैस रिसाव से रेग्युलेटर में आग लग गई। लपटों की चपेट में आने से रेनू झुलस गईं। शोर मचाते हुए वह बाहर भागीं, तब तक आग की लपटों में घिरा सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया।
विज्ञापन

 आग फैलने से रसोई घर में रखे सामान जलकर नष्ट हो गए और रसोई घर की दीवारों में दरारें पड़ गईं। धमाके से गांव में हड़कंप मच गया। परिवार के साथ ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। झुलसी महिला को परिवारीजन एक निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजनों के मुताबिक सिलेंडर कुछ ही दिन पहले आया था। इसके चलते उसमें गैस बहुत कम थी वर्ना धमाके से और बड़ी क्षति हो सकती थी।  रिसाव की वजह रीफिलिंग तो नहीं सेवापुरी। सिलेंडर में धमाके के बाद परिवारीजनों के साथ ही ग्रामीण भी दहशत में दिखे।
परिवारीजन और ग्रामीण अवैध गैस रीफिलिंग को घटना के लिए जिम्मेदार बता रहे थे। उनका कहना था कि ट्राली चालक सिलेंडर से रीफिलिंग के जरिए गैस चोरी करते हैं। पूर्ति विभाग से लगायत पुलिस भी रीफिलिंग के अड्डों को बखूबी जानती है, लेकिन उन पर कभी कार्रवाई नहीं की जाती।

 जबकि, रीफिलिंग के चलते सिलेंडर की नाब में लगा वासर ढीला हो जाता है और उससे गैस रिसाव होने लगता है। परिवारीजनों का यह भी कहना था कि रेग्युलेटर दुरुस्त था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed