फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Convocation of Kashi Vidyapeeth Chief guest praised multi talented people unique people got medals

काशी विद्यापीठ का दीक्षांत : मुख्य अतिथि ने बहुमुखी प्रतिभाओं को सराहा, जानें किसको मिले सर्वोच्च अंक और पदक

Sat, 21 Dec 2024 10:35 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 21 Dec 2024 10:35 AM IST
सार

Varanasi News : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रतिभावान छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। काॅलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर में पदक पाने वालों की सूची में सबसे अधिक 34 छात्राओं के नाम रहे। शनिवार को कार्यक्रम का समापन होगा। इसके पहले भी कई छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Convocation of Kashi Vidyapeeth Chief guest praised multi talented people unique people got medals
काशी विद्यापीठ में दीक्षांत समारोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दो दिवसीय उपाधि वितरण समारोह के पहले दिन 44 पाठ्यक्रमों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 46 में से 38 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। पीजी में आठ विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस बार स्नातक और स्नातकोत्तर में पदक पाने वालों की सूची में सबसे अधिक 34 छात्राओं ने नाम दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन


12 छात्रों का नाम भी पदक पाने वालों में हैं। मुख्य अतिथि जीएलए विश्वविद्यालय और एकेटीयू के पूर्व कुलपति प्रो. दुर्ग सिंह चौहान ने मेधावियों को पदक देते हुए अपनी प्रतिभा को पहचान कर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा से ही देश की अलग पहचान है। ऐसा करना होगा कि हम सभी को बाहर न जाना पड़े, लोग यहां आए। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के गांधी अध्ययन पीठ में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि काशी विद्यापीठ की स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यार्थियों को अपने माता-पिता एवं गुरु का सम्मान करना चाहिए। किसी भी बच्चे को माता से शिष्टाचार, गुरु से सदाचार एवं पिता से लोकाचार मिलता है। प्रो. सिंह ने कहा कि अपनी मातृभूमि का सम्मान करना है तो अध्ययन करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनको मिला पदक (स्नातकोत्तर)

विषय छात्र-छात्राओं के नाम
एमए हिंदी अंजु वर्मा
एमए अंग्रेजी शीतल राय
एमए संस्कृत आंचल
एमए उर्दू सहाना बीबी
दर्शनशास्त्र दिशा सिंह
एमए प्राचीन इतिहास संध्या पटेल
एमए मध्यकालीन इतिहास आयशा
एमएफए आकांक्षा दोहरे
एमलिबआईएससी महिमा
एमए मॉस कम्यूनिकेशन चांदनी शर्मा
एम म्यूज दिव्यांशी पांडेय
एमए ड्राइंग एंड पेंटिंग सूरज कुमार प्रजापति
एमए समाजशास्त्र धर्मेंद्र सिंह
एमए राजनीति विज्ञान पूजा पांडेय
एमए अर्थशास्त्र संध्या
एमए मनोविज्ञान मनीषा साहनी
एमए गृह विज्ञान नेहा सिंह पटेल
एमएससी जीव विज्ञान प्रिया पटेल, निधि कन्नौजिया
एमएससी वनस्पति विज्ञान सरिता काफ्ले
एमएससी भौतिक विज्ञान प्रेमांशी श्रीवास्तव
एमएससी गणित अभिनव श्रीवास्तव
एमसीए आकाश मालवीय
एमए आईआरपीएम राकेश कुमार गौतम, अंशिका सिंह
एमकॉम रितिका पांडेय
एमबीए शिवांगी त्रिपाठी 
एमएससी बायोटेक्नोलाॅजी देवांशु शुक्ला
एमए शिक्षाशास्त्र  बुलबुल द्विवेदी
एमएड सोनाली सिंह
एमए/एमएससी भूगोल रिचा राय
एमपीएड अभिषेक यादव
एमससी कृषि अनुवांशिक धर्मेंद्र कुमार पटेल
एमएससी कृषि बागवानी विष्णु कुमार पांडेय
एमएससी कृषि कीट विज्ञान  अनुज कुमार राय
एमएससी कृषि पादप रोग विज्ञान संजू कुमारी
एमटीटीएम हर्षित मोहले

Convocation of Kashi Vidyapeeth Chief guest praised multi talented people unique people got medals
काशी विद्यापीठ में अतिथियों का संबोधन सुनते शिक्षक और छात्र। - फोटो : अमर उजाला

इनको मिला स्वर्ण पदक (स्नातक)

एलएलबी आयुषी श्रीवास्तव
बीए आकांक्षा शुक्ला
बीएससी  शिवांगी गुप्ता
बीएससी कृषि अंजली यादव
बीएससी टेक्सटाइल  एकता सिंह
बीएफए सरिता शर्मा
बीपीएड सुलेखा कुमारी
वीलिबआईएसएसी  अभ्युदय सिंह

इस बार 13 ट्रांसजेंडर देंगे बोर्ड एग्जाम
यूपी बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी 2025 से शुरू होगी। जिसके लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के सभी छात्रों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार खास बात ये है कि इस बार वाराणसी परिक्षेत्र के 13 ट्रांस जेंडर अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। जिसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के पुरूष, महिला और ट्रांसजेंडर की भी संख्या जारी की गई है। इनमें जिले में हाईस्कूल परीक्षा में 7 और इंटरमीडिएट परीक्षा में 6 ट्रांस जेंडर परीक्षा देंगे। 

ओएमआर शीट में होगा जीके कॉम्पटीशन
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से ऑल इंडिया जीके कॉम्पटीशन को लेकर बैठक हुई। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष रामाश्रय पटेल ने बताया कि वाराणसी समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी 21 दिसंबर को ऑल इंडिया जीके कॉम्पटीशन होगा। हर वर्ग का तीन-तीन सेट पेपर बनाए हैं। परीक्षा ओएमआर शीट पर होने से बच्चे भविष्य की परीक्षाओं के पैटर्न से परिचित हो सकेंगे। बैठक में नरेंद्र शर्मा, रामजी सिंह, रघुवर दास विश्वकर्मा, इंद्रजीत पटेल, लाल बहादुर प्रजापति आदि मौजूद रहे। 

पंख पोर्टल से छात्रों की समस्याएं हो रहीं हल
पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जनपद स्तरीय कॅरियर गाइडेंस प्रधानाचार्य, शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। कॅरिअर गाइडेंस फॉर गर्ल्स प्रोग्राम के अंतर्गत सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों और नोडल शिक्षको को प्रशिक्षण दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने कहा कि पंख पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान होता है। इससे वे अपनी रुचि के अनुसार कॅरियर का चुनाव कर सकते हैं। 

आर्यन को शानदार पेंटिंग बनाने पर मिला गोल्ड
लेढृूपुर के एक विद्यालय में शुक्रवार को ऑल इंडिया स्वच्छ भारत कला कार्यक्रम हुआ। इसमें कक्षा सात के आर्यन यादव ने पेंटिंग में पहला स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय शिक्षा एवं मानव संसाधन संगठन (मुंबई) ने छात्रों में स्वच्छ भारत मिशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed