फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Convocation of BHU on 16 Jan.

शिखा और चंद्रकांत को मिलेगा चांसलर मेडल

Sun, 15 Jan 2017 02:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 15 Jan 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
 Convocation of BHU on 16 Jan.
बीएचयू का दीक्षांत समारोह 16 को
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के 99वें दीक्षांत समारोह में शिखा दुबे और चंद्रकांत पांडेय को चांसलर मेडल मिलेगा। स्नातकोत्तर स्तर पर ओवर ऑल टॉप करने पर एमएससी कंप्यूटर साइंस की छात्रा शिखा दुबे और स्नातक स्तर पर शास्त्री के छात्र चंद्रकांत पांडेय को चांसलर मेडल मिलेगा। चांसलर मेडल के अलावा इन्हें मुख्य अतिथि प्रो. सीएनआर राव बीएचयू मेडल और स्वर्गीय महाराजा विभूति नारायण सिंह स्वर्ण से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन

 
एंफीथिएटर पंडाल में 16 जनवरी को आयोजित दीक्षांत समारोह में 26 मेधावियों के चेहरे स्वर्ण पदक की आभा से दमकेेंगे। इन 26 मेधावियों में 17 मेडल पर छात्राओं ने कब्जा जमाया है। 99वें दीक्षांत समारोह में तीन डी.लिट, 459 पीएचडी, 31 एमफिल समेत कुल 10617 उपाधियां वितरित की जाएंगी। इसमें 4457 स्नातकोत्तर और 5667 स्नातक की उपाधियां शामिल हैं।
विज्ञापन


इनको मिलेगा गोल्ड मेडल
शिखा दुबे (एमएससी कंप्यूटर साइंस), विनी तिवारी (बीएससी बॉटनी), चंद्रकांत पांडेय (शास्त्री), उपेंद्र कुमार मिश्रा (आचार्य संख्य योग), दीप रश्मि (एमएससी कृषि), कृतिका (बीएससी कृषि), अंजू जायसवाल (बीएससी नर्सिंग), पारुल पुरी (एमएससी हेल्थ स्टैटिस्टिक), ज्योति सिंह (बीफार्मा आयुर्वेद), आशीष मिश्रा (एमएससी आयुर्वेद), श्लाघा पराशर (बीडीएस), अमित राज (एमडीएस), आनंद कुमार (बीम्यूज), विलिना पात्रा (एमम्यूज), नेहा मिश्रा (एमए संस्कृत), सुप्रिया मिश्रा (बीए हिंदी), दृष्टि मुखर्जी (एमए कंफ्लिक्ट मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट), किसलय कुमार त्रिपाठी (बीए समाजशास्त्र), हिना परवेज (एमकॉम), सोनाक्षी पटेल (बीकॉम), स्तुति कोठारी (एमबीए), विवेक दास (एमएफए), रतनदीप चक्रवर्ती (बीएफए), रश्मि उपाध्याय (एलएलएम), चेतन
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंह गौतम (एलएलबी) और चित्रा पोखरिया (एमएससी टेक इंवायरमेंटल साइंस एंड टेक्नालॉजी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed