{"_id":"5ffc980d8ebc3e33dc3e6616","slug":"convicted-prisoner-dies-in-ghazipur-district-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर जिला जेल में सजायाफ्ता कैदी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर जिला जेल में सजायाफ्ता कैदी की मौत
Mon, 11 Jan 2021 11:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिला कारागार में बंद एक सजायाफ्ता कैदी की सोमवार शाम मौत हो गई। वह एक महीने से बीमार चल रहा था। कैदी के मौत की सूचना उसके परिजनों एवं जेल के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
कासिमाबाद थाना क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी लच्छीराम (85) को हत्या के प्रयास में आरोप सिद्ध होने के बाद सजा सुनाई गई थी।
वह सात फरवरी 2020 को जेल में लाया गया। जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी को कोरोना संक्रमण काल के दौरान दो अप्रैल 2020 को पैरोल पर छोड़ दिया गया। पुन: अनलॉक के बाद 13 दिसंबर 2020 को वापस जेल में लाया गया। आने के बाद से कैदी की तबीयत खराब चल रही थी।
उसे सांस की बीमारी के कारण जेल के अस्पताल में भर्ती किया गया था। सोमवार शाम को अचानक उसकी तबीयत काफी खराब हो गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जेल अधीक्षक राजेंद्र ने इसकी पुष्टि की है।