{"_id":"610d8d088ebc3eaab2541f52","slug":"controversy-over-non-booking-of-slots-and-ending-of-vaccine-varanasi-news-vns604665985","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लॉट बुक न होने और टीका खत्म होने पर नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लॉट बुक न होने और टीका खत्म होने पर नोकझोंक
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण को लेकर आए दिन केंद्रों पर हंगामा हो रहा है। समय से पहले टीका खत्म होने की वजह से लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को केंद्रों पर मारपीट हुई थी। वहीं, शुक्रवार को कई केंद्रों पर टीका लगवाने पहुंचे लोगों की कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। इस बीच शहरी, ग्रामीण इलाकों में 7851 लोगों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले जहां हर रविवार को स्लॉट बुकिंग की सुविधा दी गई थी। अब हर दिन स्लॉट बुक होने लगा है। ऐसे में बहुत से लोगों को ऑनलाइन बुकिंग का स्लॉट नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार को महिला अस्पताल, स्वामी विवेकानंद अस्पताल, दुर्गाकुंड सहित कई केंद्रों पर लोगों की लंबी लाइन लगी रही। टीकाकरण में देरी तो कहीं स्लॉट बुकिंग न होने की वजह से नाराज लोगों ने हंगामा किया। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि 5609 को पहली, 2242 को दूसरी डोज लगाई गई। अंतरराष्ट्रीय स्पेशल एक केंद्र पर 23 और महिला स्पेशल एक केंद्र पर 99 महिलाओं को टीका लगाया गया।
आज सिर्फ दूसरी डोज लगेगी
जिले में शनिवार को केवल दूसरी डोज वालों को टीका लगाया जाएगा। शनिवार को ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) के कारण पहली डोज नहीं लगेगी। सीएमओ ने बताया कि शनिवार सुबह 8 बजे से उसी दिन के लिए ही स्लॉट कोविन पोर्टल पर खोले जाएंगे, सिर्फ द्वितीय डोज लगवाने वाले सभी नागरिक अपने मोबाइल से या जन सेवा केंद्र से रजिस्ट्रेशन कर स्लॉट बुक करा सकते हैं।