फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Controversy on kumbhabhishek ritual in kashi vishwanath temple

कुंभाभिषेक पर विवादः बिना न्यास की अनुमति के ही करा दिया अनुष्ठान

Sun, 08 Jul 2018 12:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 08 Jul 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
Controversy on kumbhabhishek ritual in kashi vishwanath temple
कुंभाभिषेक अनुष्ठान - फोटो : file photo
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्णशिखर के कुंभाभिषेक पर नया विवाद शुरू हो गया। विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की अनुमति के बिना ही कुंभाभिषेक की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इस प्रक्रिया के दौरान विश्वनाथ मंदिर के अधिनियम, प्रथा, परंपरा का उल्लंघन किया गया है।
विज्ञापन


मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष ने इसे अशास्त्रीय बताते हुए जांच की मांग की है। दक्षिण भारतीय मंदिरों में होने वाली कुंभाभिषेक की प्रक्रिया को विश्वनाथ मंदिर के इतिहास में पहली बार किया गया।
विज्ञापन


18 मई को काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की बैठक में भी इस पर चर्चा हुई थी। इस दौरान न्यास अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने कहा था कि नर्मदा से सिंधु नदी तक यह प्रथा पूरे उत्तर भारत में लागू नहीं है। खासकर विश्वनाथ मंदिर में कभी भी ऐसा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस मामले में शृंगेरी मठ के शंकराचार्य से परामर्श लेने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके बिना न्यास की अनुमति के मंदिर परिसर में चार दिवसीय कुंभाभिषेक का आयोजन किया गया।

दक्षिण भारत के मंदिर शिखर पर देवी-देवताओं के अनेक विग्रह स्थापित होते हैं और उन विग्रहों की साफ-सफाई के लिए कुंभाभिषेक का आयोजन होता है। वहीं उत्तर भारत के मंदिरों में शिखर पर कोई विग्रह की स्थापना नहीं होती है। 

धार्मिक भ्रम में रखकर कराया गया कुंभाभिषेक 

Controversy on kumbhabhishek ritual in kashi vishwanath temple
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर
महारानी अहिल्याबाई ने जब मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था और महाराजा रणजीत सिंह ने स्वर्ण शिखर के लिए 26 मन सोना दान दिया था तो उस दौरान भी किसी तरह का कुंभाभिषेक नहीं हुआ था। यह पूरी तरह से मंदिर के अधिनियम और शास्त्र के विरुद्ध है।

काशी विश्वनाथ न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी का कहना है कि मंदिर के दानदाता सुबू सुंदरम ने स्थानीय अर्चकों और प्रशासन को धार्मिक भ्रम में रखकर कुंभाभिषेक कराया है। सभी को उसने अपने प्रभाव में लेकर मंदिर की परंपराओं से खिलवाड़ किया है। इस मामले में मुख्य कार्यपालक को निर्देश दिया गया है कि वह कुंभाभिषेक के शास्त्रीय प्रमाण को न्यास के समक्ष पेश करें और इस पर विद्वानों से चर्चा की जाएगी।

काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह का कहना है कि कुंभाभिषेक की प्रक्रिया के लिए शृंगेरी के शंकराचार्य का सहमति पत्र मिला था। उसके आधार पर ही यह आयोजन कराया गया है।

कमिश्नर दीपक अग्रवाल के अनुसार इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है और अगर ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed