फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Controversy between the daughters of Pandit Chhannulal Mishra

Varanasi News: कांग्रेस ने मेयर के लिए अनिल श्रीवास्तव पर लगाया दांव

Thu, 13 Apr 2023 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Controversy between the daughters of Pandit Chhannulal Mishra
निकाय चुनाव में भाजपा का वर्चस्व तोड़ने के लिए कांग्रेस ने बीएचयू के पूर्व अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव को मेयर का प्रत्याशी घोषित किया है। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन बुधवार को कांग्रेस ने टिकट की घोषणा कर अपनी बढ़त बनाने की कोशिश की है। इसके साथ ही अनिल श्रीवास्तव के रूप में सवर्ण प्रत्याशी उतारकर दूसरे दलों के सामने चुनौती भी पेश कर दी है। फिलहाल टिकट की घोषणा के बाद पार्टी में उत्साह का माहौल है।वाराणसी की प्रतिष्ठापरक सीट पर मेयर प्रत्याशी के चयन के लिए कांग्रेस के नेताओं ने बुधवार को बैठक की। इसमें प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय और पूर्व सांसद राजेश मिश्रा के गुट ने एक मंच पर आकर अनिल श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव पास किया। इसके बाद इनके नाम पर मुहर लगाकर प्रदेश नेेतृत्व को भेज दिया। देर रात स्थानीय नेताओं के नाम पर कांग्रेस नेतृत्व ने अपनी सहमति जताते हुए अनिल श्रीवास्तव को मेयर के प्रत्याशी के रूप में घोषित कर दिया। कैंट विधानसभा से पांच बार भाग्य आजमा चुके अनिल श्रीवास्तव का राजनीतिक सफर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से शुरू हुआ है। बीएचयू छात्रसंघ में वर्ष 1982 में महासचिव और 1985 में अध्यक्ष रहे श्रीवास्तव 1987 में डेलीगेशन प्रेसिडेंट भी रहे हैं। वर्ष 2010 से 12 तक वे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के रूप में भी पार्टी के लिए काम कर चुके हैं। इसके अलावा यूथ कांग्रेस और राष्ट्रीय कांग्रेस में भी कई दायित्व निभा चुके हैं।
विज्ञापन



मेयर के लिए भाजपा में छह नामों पर मंथन
भाजपा में 100 दावेदारों के बीच छह नामों पर मंथन शुरू किया गया है। इसमें महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया सहित संगठन में सक्रिय नेताओं का नाम शामिल है। फिलहाल पार्टी मेयर के लिए सुयोग्य प्रत्याशी चयन के लिए स्थानीय स्तर पर फीडबैक लेने में भी जुटी है। इसके साथ ही भाजपा गैर राजनीतिक चेहरे को भी मेयर बनाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन

दरअसल, वाराणसी की मेयर सीट सामान्य घोषित होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा की ओर से सवर्ण पर दांव लगाने की उम्मीद है। हालांकि भाजपा सभी पहलुओं पर अध्ययन कर रही है। उम्मीद है कि शुक्रवार तक पार्टी की ओर से प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा आज कर सकती है घोषणा
समाजवादी पार्टी बृहस्पतिवार को वाराणसी के मेयर पद पर प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है। सपा इस सीट पर सवर्ण प्रत्याशी उतारकर लड़ाई को रोचक बनाने में जुटी है। सपा के कई दावेदार लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं।

विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन करने वाली अपना दल कमेरावादी और सुभासपा ने बुधवार को अपने पत्ते खोल दिए हैं। गठबंधन से पहले ही अलग हो चुके सुभासपा ने आनंद तिवारी को मेयर का प्रत्याशी बनाया है। उधर, अपना दल कमेरावादी ने भी 40 पार्षद प्रत्याशी के नाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed