फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Controversy between Divisional Operations Manager and Chief Controlle many trains standing

Varanasi: मंडल परिचालन प्रबंधक और चीफ कंट्रोलर में विवाद, 55 मिनट तक जहां-तहां खड़ी रहीं कई ट्रेनें

Sat, 11 Feb 2023 04:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Feb 2023 04:17 PM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के नियंत्रण कक्ष में मंडल परिचालन प्रबंधक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए रेल कर्मी कार्य से विरत हो गए।  इस दौरान  तक कई ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गईं। 
 

विज्ञापन
Controversy between Divisional Operations Manager and Chief Controlle many trains standing
कंट्रोल कक्ष के बाहर नारेबाजी करते कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के नियंत्रण कक्ष में शनिवार को मंडल परिचालन प्रबंधक और चीफ कंट्रोलर में विवाद हो गया।  मंडल परिचालन प्रबंधक के रवैए से नाखुश कर्मियों ने नियंत्रण कक्ष का घेराव कर दिया। सुबह 9.30 से 10.25 तक सभी कर्मी कार्य से विरत रहे। इस दौरान 55 मिनट तक कई ट्रेनें जहां-तहां खड़ी रहीं।

विज्ञापन


 इस सूचना से महकमे में हड़कंप मच गया। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सभी कर्मी शांत हुए और काम पर लौटे। आरोप है कि मंडल परिचालन प्रबंधक सुबह में  चीफ कंट्रोलर (माल) से ट्रेनों की पोजिशन ले रहे थे। चीफ कंट्रोलर का आरोप है कि  मंडल परिचालन प्रबंधक ने दुर्व्यवहार और गालीगलौज की।
विज्ञापन


कंट्रोलर के साथ दुर्व्यवहार की सूचना मिलते ही सभी कंट्रोलर अक्रोशित हो गए और कार्यालय से बाहर निकलकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान कई ट्रेनें खड़ी हो गईं। इस बीच एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज कुमार, पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार, एनई रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल मंत्री एनबी सिंह पहुंच गए और कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख उच्चाधिकारियों ने किसी तरह कार्यवाही का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed