फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Contractual lineman dies after coming into contact with live wire in Varanasi

Varanasi News: करंट की चपेट में आने से संविदाकर्मी लाइनमैन की मौत, पावर हाउस पर शव रखकर दो घंटे किया हंगामा

Sat, 27 Jun 2026 01:11 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 27 Jun 2026 01:11 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले के पांडेय घाट के समीप बिजली बनाते समय करंट की चपेट में आने से संविदाकर्मी की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
Contractual lineman dies after coming into contact with live wire in Varanasi
रोते- बिलखते परिजन व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी स्थित पावर हाउस पर तैनात संविदाकर्मी लाइनमैन की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान भरत लाल राजभर (40 वर्ष) निवासी राजातालाब थाना क्षेत्र के भैरोनाथ हरपुर के रूप में हुई। शनिवार रात 2 बजे पांडेय घाट के समीप बिजली बनाते समय करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। साथियों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने भरत को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर मर्चरी हाउस पहुंची मृतक की पत्नी चंदा देवी, बहन संगीता, पिता कल्लू सहित परिजनों में चीख- पुकार मची रही। परिजनों का आरोप है कि रात 11 बजे पावर हाउस पहुंचने के बाद भरत को बिजली बनाने के लिए खंभे पर चढ़ा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण भरत जहां काम कर रहा था उधर की बिजली सप्लाई चालू कर दिया गया। भरत की मौत के जिम्मेदार कर्मचारी व अधिकारी हैं। परिजनों ने मांग की कि उसके आश्रित को नौकरी और पेंशन विभाग की तरफ से दिया जाए। भरत अपने परिवार का एक मात्र कमाने वाले सदस्य था। उसके दो बच्चे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया।

Trending Videos

पावर हाउस पर शव रखकर किया हंगामा 

वाराणसी में पांडेय हवेली में करंट की चपेट में आने के कारण लाइनमैन भरत लाल राजभर की मौत के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव को लेकर कमच्छा स्थित पॉवर हाउस पर पहुंचे। जहां शव रख कर परिजनों ने घंटों प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर भेलूपुर थाना प्रभारी सहित मौके पर भारी फोर्स तैनात की गई। परिजनों की मांग थी कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए। घंटों चले प्रदर्शन के बाद अधीक्षण अभियंता ने जेई भदैनी नितेश कुमार को निलंबित किया। इसके साथ ही मृतक के परिजन के खाते में 10 लाख रुपये भेजा गया। करीब दो घंटे तक धरना प्रदर्शन चला। इसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजातालाब ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed