Varanasi: सड़क पर गड्ढा खोद छोड़ने वाले ठेकेदारों को होगी जेल, पार्किंग नहीं तो बंद होंगे मॉल; सीपी के निर्देश
मातहतों के साथ बैठक के दाैरान पुलिस कमिश्नर ने शहर में लगने वाले जाम की समस्या पर विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही समाधान के भी निर्देश दिए। कहा कि सड़क पर पब्लिक को आवागमन में दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: यातायात व्यवस्था में बाधक और अतिक्रमण करने वालों पर कमिश्नरेट पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों से कहा कि सड़क निर्माण व मरम्मत के नाम पर गड्ढा खोदकर छोड़ने वाले ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजें।
पार्किंग व्यवस्था न होने या मॉल के बाहर वाहन खड़ा करने की स्थिति में शॉपिंग मॉल को बंद कराया जाए। सड़क पर किसी भी प्रकार का वेंडिंग जोन नहीं बनाया जाएगा। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोमवार रात कैंप कार्यालय में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बेहतर बनाए रखने को लेकर बैठक में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने दिशानिर्देश दिए।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि नाबालिगों की गुमशुदगी में तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों, प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण हो। तहसील व थाना दिवस पर शिकायतों का राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करें।
सीपी ने दिए निर्देश
पुलिस आयुक्त ने कहा कि ऑपरेशन चक्रव्यूह और रात्रि चेकिंग के लिए थानों की 20 फीसदी फोर्स का नियमित उपयोग हो। साइबर अपराध नियंत्रण पर उन्होंने कहा कि एनसीआरपी पर प्राप्त शिकायतों का जल्द समाधान हो। सिम कार्ड के प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) की जानकारी इकट्ठा कर अपराधियों के नेटवर्क तक पहुंचा जाए। सिम कार्ड की समीक्षा कर संदिग्ध व फर्जी दस्तावेज पर जारी कार्ड रद्द करें।
साइबर स्लेवरी व विदेशी धन प्रकरणों पर तुरंत कार्रवाई, बैंकों को कड़ी केवाईसी जांच व संदिग्ध खातों पर निगरानी, विभिन्न बैंकों में होल्ड कराई गई धनराशि पर कार्रवाई और पुलिसकर्मी को साइबर ट्रेनिंग पोर्टल (साइबर ट्रेनिंग) कोर्स पूरा करने का निर्देश दिए। त्योहारों पर विशेष सतर्कता व सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था) शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध राजेश सिंह आदि रहे।