फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Contractor deadbody found hanging in suspicious condition in sarnath varanasi family members allege murder

वाराणसी: संदिग्ध हाल में फंदे से लटका मिला ठेकेदार का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, हंगामा

Thu, 21 Oct 2021 03:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 21 Oct 2021 03:27 PM IST
सार

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के लेढ़पुर में निर्माणाधीन मकान में दिनेश चौहान (42) का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने सुनियोजित तरीके से हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
Contractor  deadbody found hanging in suspicious condition in sarnath varanasi family members allege murder
मृतक के रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सारनाथ इलाके के निर्माणाधीन मकान में गुरुवार सुबह ठेकेदार का शव संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तो परिजनों ने हंगामा किया और मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। करीब दो घंटी की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज  दिया। 

विज्ञापन


चौबेपुर थाना अंतर्गत मढ़नी महासीपुर निवासी दिनेश चौहान ठेकेदारी पर मकान बनाने का काम करता था। इन दिनों वह सारनाथ थाना क्षेत्र के लेढ़ुपुर गांव में श्रीधर का मकान बना रहा था। बीते सोमवार को वह आगरा गया था। बुधवार को वहां से लौटने के बाद लेढ़ुपुर में बनाए जा रहे मकान को देखने के लिए निकला मगर वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन

पढ़ेंः सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे रिटायर्ड शिक्षक को बोलेरो ने कुचला, बेटी के ससुराल से लौट रहे थे घर
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार सुबह उसका शव  उसी निर्माणाधीन मकान में गमछे के फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना के बाद थाना प्रभारी अर्जुन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारा। मृतक के भाई मुन्ना ने आरोप लगाया कि दिनेश की हत्या कर उसके शव को लटकाया गया है। वहीं परिजनों ने हंगामा करते हुए पुलिस को शव ले जाने से रोक दिया।

Contractor  deadbody found hanging in suspicious condition in sarnath varanasi family members allege murder
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  मृतक की पत्नी समेत परिजनों का रो-रोक बुरा हाल हो गया। वह बार-बार यही कह रही थी कि मेरी तीन बेटियां और एक बेटे का लालन-पालन अब कैसे होगा।

 थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि निर्माणाधीन मकान में गमछे के सहारे दिनेश चौहान उम्र लगभग 42 साल का शव लटकता मिला है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। मृतक के बड़े भाई ने हत्या की आशंका के तहत तहरीर दी है। जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed