{"_id":"58f0f1c44f1c1bbc4ccf53d5","slug":"continious-second-time-direka-get-best-production-unit-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीरेका को लगातार दूसरे साल बेस्ट प्रोडक्शन यूनिट का अवार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीरेका को लगातार दूसरे साल बेस्ट प्रोडक्शन यूनिट का अवार्ड
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 14 Apr 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2016-17 में 322 के मुकाबले 334 रेल इंजनों का निर्माण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीरेका को लगातार दूसरे साल सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन यूनिट का अवार्ड मिला है। 322 रेल इंजनों के सापेक्ष डीरेका ने 334 रेल इंजनों का उत्पादन पिछले वित्तीय वर्ष में किया।
23 अप्रैल को रायपुर में आयोजित होने वाले रेलवे सप्ताह समारोह में महाप्रबंधक यह अवार्ड लेंगे। डीरेका को आधिकारिक तौर पर इसकी सूचना दे दी गई है।
पिछले कई सालों से डीजल रेल इंजन कारखाना रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित किए जा रहे लक्ष्य से ज्यादा रेल इंजन उत्पादित करता है।
यही कारण है कि गत वर्ष निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा रेल इंजन उत्पादन करने पर डीरेका को सर्वश्रेष्ठ उत्पादन यूनिट का अवार्ड मिला है। इस बार भी निर्धारित लक्ष्य से 12 रेल इंजन ज्यादा बनाने पर डीरेका को सर्वश्रेष्ठ उत्पादन इकाई की शील्ड प्रदान की जानी है।
12 इंजन में दो इलेक्ट्रिक इंजन भी शामिल है। उपमहाप्रबंधक डीरेका ने बताया कि 23 को महाप्रबंधक या डीरेका के वरिष्ठ अधिकारी रायपुर में होने वाले आयोजन में शील्ड ग्रहण करेंगे।