फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Container put fire on highway two dozen bikes become ash

हाईवे पर चलती कंटेनर में लगी आग, दो दर्जन से अधिक मोटसाइकिलें जल कर राख

Mon, 16 Apr 2018 05:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भदोही Updated Mon, 16 Apr 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
Container put fire on highway two dozen bikes become ash
मोटसाइकिलें जल कर राख - फोटो : अमर उजाला
यूपी के भदोही जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती कंटेनर में आग लग गई। आग के कारण कंटेनर में लदी दो दर्जन से अधिक मोटसाइकिलें जल गई। स्थानीय नागरिकों और फायर बिग्रेड की टीम ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


घटना औराई चौराहे के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार शाम घटी।  बताया जाता है कंटेनर चालक हसीन मैसूर से टीवीएस कंपनी की मोटरसाइकिल लादकर झारखंड जा रहा था। औराई चौराहे पर कंटेनर पहुंचा तो उससे आग की लपटें निकलतीं दिखीं।
विज्ञापन


लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने सावधानी दिखाते हुए सर्विस स्टेशन पर गाड़ी खड़ी कर दी और आग बुझाने लगा। देखते-देखते ही दर्जनों मोटरसाइकिलें जलकर खाक हो गईं। कुछ देर बाद पहुंचे फायर बिग्रेड के दस्ते ने आग को काबू में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने से औराई चौराहे पर अफरातफरी मच गई। लोग बड़ा हादसा होने की आशंका से सहमे रहे। लोगों का कहना था कि चालक ने सावधानी न दिखाई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed