फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Construction would be responsible sleeping

होता रहा निर्माण सोते रहे जिम्मेदार

Fri, 22 Apr 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 22 Apr 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
प्रशासनिक लापरवाही और अदूरदर्शिता के चलते वरुणा के अस्तित्व को बचाना बड़ी चुनौती बन गई है। अफसरों की कुंभकर्णी नींद का नतीजा रहा कि वरुणा किनारे ग्रीन बेल्ट में मनमाने ढंग से निर्माण होता रहा और शिकायत पर भी कार्रवाई के बजाय लीपापोती ही की जाती रही। अब जब सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘वरुणा कॉरिडोर’ के  के तहत नदी की गहराई बढ़ाने और दोनों किनारों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की मुहिम चल रही है तो हायतौबा मच गई है। वजह, बेतहाशा अवैध निर्माण।  कई जगह तो ऐसा है कि नदी किनारे पर ड्रेजिंग करने के लिए जगह ही नहीं बची है। आश्चर्य यह है कि राजस्व विभाग और वीडीए अब भी अवैध निर्माणों को लेकर गंभीर नहीं हैं। अलबत्ता, पैमाइश के जरिये नदी के दायरे में उलटफेर कर अवैध निर्माणों का वैध करने का नया खेल शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन



कैंटोनमेंट से लेकर सरायमोहाना स्थित गंगा-वरुणा संगम तक नदी के ग्रीन बेल्ट में निर्माण शुरू हुआ तो इसका सिलसिला अब तक नहीं थमा है। सिंचाई विभाग, वाराणसी विकास प्राधिकरण और नगर निगम में से किसी ने भी अवैध निर्माणों पर नजर नहीं दौड़ाई। नतीजतन वरुणा किनारे ग्रीन बेल्ट का पूरे इलाके में कंक्रीट का जाल फैल गया। महामना मालवीय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाजी फार द गंगा मैनेजमेंट के अध्यक्ष प्रो. यूके चौधरी का कहना है कि नदी के जल क्षेत्र की जितनी चौड़ाई होती है कम से कम उसकी दोगुनी जमीन दोनों किनारों पर होनी चाहिए। इसे नदी का बाढ़ क्षेत्र या नदी का पेटा भी कहते हैं। वर्तमान में स्थिति यह है कि वरुणा का बाढ़ क्षेत्र छोड़िए, जो वास्तविक जल क्षेत्र भी सुरक्षित नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed