{"_id":"60886d8a8ebc3e245a773952","slug":"construction-work-on-ashapur-rob-halted-city-news-vns587062362","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशापुर आरओबी का निर्माण कार्य रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशापुर आरओबी का निर्माण कार्य रुका
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना ने आशापुर आरओबी के निर्माण कार्य की रफ्तार रोक दी है। अधिकारी से लेकर मजदूर तक संक्रमण की चपेट में हैं। जिसकी वजह से निर्माण कार्य रुका गया है। सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि माहौल बेहतर होने पर ही काम पूरा किया जाएगा। लगभग काम पूरा हो चुका है, केवल फिनिसिंग का काम बचा था। इसे 15 अप्रैल तक पूरा करना था। सेतु निगम के परियोजना अधिकारी रोहित मिश्र ने बताया कि वह खुद बीमार हैं। साइट पर कई मजदूर व अधिकारी पॉजिटिव मिले हैं। जिसके चलते काम रुका है। जैसे ही लोग ठीक हो जाएंगे, वैसे ही काम पूरा करा दिया जाएगा। उम्मीद है कि मई में पूरा हो जाएगा। कई मजदूर भी बढ़ते संक्रमण के चलते काम करने को तैयार नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शिलान्यास होने के बाद भी आरओबी निर्माण कार्य में बाधा आई, क्योंकि इस रूट पर रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण व विद्युतीकरण का कार्य हो रहा था। अब यह काम पूरा होने जा रहा है। सर्विस रोड के लिए पटरी आदि पर अस्थायी कब्जे को हटाया गया है। आरओबी का निर्माण कार्य 98 प्रतिशत पूरा हो गया है। केवल फीनिसिंग का काम बचा है।
एक नजर में आरओबी
50 करोड़ निर्माण की लागत
14 पिलर
680 मीटर लंबाई
24 मीटर निर्माण कार्य रेलवे ने कराया
विज्ञापन
एक नजर में आरओबी
50 करोड़ निर्माण की लागत
14 पिलर
680 मीटर लंबाई
24 मीटर निर्माण कार्य रेलवे ने कराया