{"_id":"6425903df76a16f2fc0b05e4","slug":"construction-of-bio-gas-plant-will-start-in-april-varanasi-news-c-20-vns1013-130121-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बायो गैस प्लांट का अप्रैल में शुरू होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बायो गैस प्लांट का अप्रैल में शुरू होगा निर्माण
विज्ञापन
टेंडर प्रकिया पूरी, प्लांट निर्माण में खर्च होंगे 48 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। मॉडल ब्लॉक सेवापुरी के भिटकुरी और बड़ागांव ब्लॉक के मधुमखियां में प्रस्तावित बायो गैस प्लांट का निर्माण अप्रैल में शुरू होगा। जिला पंचायत राज कार्यालय की ओर से इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। लखनऊ की शिवा बायोगैस और अरुणा ग्रीन्स कंपनी को टेंडर दिया गया है। प्लांट निर्माण के लिए बजट का अनुमोदन भी हो गया है।
सेवापुरी और बड़ागांव में बनने वाले इन बायोगैस प्लांट का निर्माण गोवर्धन परियोजना के तहत किया जा रहा है। प्रत्येक प्लांट के निर्माण में 24 लाख रुपये खर्च होंंगे। प्लांट का संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी। प्लांट के निर्माण के बाद करीब 50 घरों में गैस की आपूर्ति की जा सकेगी। प्रत्येक प्लांट का निर्माण 120 वर्ग मीटर जमीन में होगा, जिसकी क्षमता 45 घन मीटर होगी। प्लांट में प्रतिदिन 900 से लेकर 1200 किलो गोबर की खपत होगी। भिटकुरी और मधुमखियां गोआश्रय केंद्रों पर 200 से अधिक गोवंश हैं। प्लांट संचालन में गोबर की कमी न हो, इसे देखते हुए गो आश्रय केंद्रों पर बायोगैस प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है।
वर्जन
भिटकुरी और मधुमखियां में कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। प्लांट निर्माण के लिए बजट भी आवंटित हो गया है। अप्रैल से निर्माण शुरू होगा। - आर्दश पटेल, जिला पंचायत राज अधिकारी