{"_id":"649f23566646d07b910328c4","slug":"construction-company-will-be-selected-for-ganjari-stadium-in-sawan-varanasi-news-c-20-vns1013-274554-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सावन में होगा गंजारी स्टेडियम के लिए निर्माण कंपनी का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सावन में होगा गंजारी स्टेडियम के लिए निर्माण कंपनी का चयन
विज्ञापन
पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए निर्माण कंपनी का चयन सावन में कर लिया जाएगा। गंजारी गांव में बनने वाले स्टेडियम के निर्माण के लिए चार कंपनियों ने आवेदन किया था। दो कंपनियों ने क्वालीफाई किया है। उम्मीद है कि अगले एक सप्ताह में किसी एक को काम मिल जाएगा। दोनों कंपनियों की तकनीकी और वित्तीय बिड हो चुकी है। अब उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन आकलन कर रहा है।उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) ने 30 हजार दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण के लिए आवेदन मांगे गए थे। यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि एक से दो सप्ताह में कंपनी नामित कर दी जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। 400 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टेडियम के लिए 25 एकड़ जमीन खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। निर्माण स्थल पर पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग से मंजूरी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
ये होगी सुविधाएं
प्रदेश के दूसरे और पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों के अलावा आउटडोर, इनडोर अन्य खेलों के अभ्यास की सुविधा होगी। क्लब हाउस, सार्वजनिक पार्क, फूड कोर्ट, तरणताल की भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
ये होगी सुविधाएं
प्रदेश के दूसरे और पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों के अलावा आउटडोर, इनडोर अन्य खेलों के अभ्यास की सुविधा होगी। क्लब हाउस, सार्वजनिक पार्क, फूड कोर्ट, तरणताल की भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन