फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Constitution and democracy will be protected only by truth and non-violence

सत्य और अहिंसा से ही होगी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा

Fri, 26 Nov 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Constitution and democracy will be protected only by truth and non-violence
संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को पराड़करभवन में संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रो. हरिहर नाथ त्रिपाठी फाउंडेशन, प्रदेश कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ (पूर्वी जोन), जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय लोकतंत्र के 75 वर्ष में भारतीय संविधान की महत्ता पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि हमारे देश के महापुरुषों ने जिस पवित्र संविधान की रचना देश के नवनिर्माण व सबको एक समान अधिकार के लिए किया था, वर्तमान परिवेश में भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, उसके साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जनमानस मौन है यह चिंता का विषय है, सत्य और अहिंसा एक ऐसा मार्ग है जिसपर चलकर उसके माध्यम से हम सब मिलकर भारतीय संविधान और लोकतंत्र की रक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान 70 अधिवक्ताओं को उत्कृष्ट अधिवक्ता सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. मल्लिकार्जुन जोशी ने किया। इस दौरान अजय राय, प्रजानाथ शर्मा, प्रो. सतीश राय, देवेन्द्र सिंह, ओम प्रकाश ओझा, मंगलेश, दीपेश चौधरी, वैभव त्रिपाठी, अनूप जायसवाल, गौरव पांडेय, आर. डी. सोनकर, योगेश संत, आदेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed