फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Constable Pawan Tripathi suspended for misbehaving with devotee standing in queue for darshan of Baba Vishwana

UP: बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए कतार में लगे श्रद्धालु से दुर्व्यवहार, सिपाही पर गिरी गाज, हुआ निलंबित

Thu, 13 Feb 2025 10:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 13 Feb 2025 10:11 PM IST
सार

Varanasi Latest News: वाराणसी जिले में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए लाइन में खड़े श्रद्धालु से दुर्व्यवहार करना एक सिपाही को महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने पर सिपाही को निलंबित कर दिया गया।  

विज्ञापन
Constable Pawan Tripathi suspended for misbehaving with devotee standing in queue for darshan of Baba Vishwana
श्रद्धालु से दुर्व्यवहार करता सिपाही - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए कतार में लगे श्रद्धालु से दुर्व्यवहार और हाथापाई के आरोपी सिपाही पवन त्रिपाठी को निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई डीसीपी काशी जोन ने बृहस्पतिवार को की। सिपाही पवन त्रिपाठी चौक थाने में तैनात था।

विज्ञापन


सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बृहस्पतिवार को एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो के अनुसार चौक क्षेत्र में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई थी। कतारबद्ध श्रद्धालुओं से सिपाही पवन त्रिपाठी की नोकझोंक हुई। इसके बाद एक श्रद्धालु से उसकी हाथापाई भी हुई। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से पोस्ट कर पुलिस के दुर्व्यवहार पर सवाल उठाया। उधर, इस संबंध में डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने कहा कि जांच करा कर सिपाही के दुर्व्यवहार के लिए उसे निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों को बार-बार समझाया जाता है कि काशी आने वाले श्रद्धालुओं से संयमित और सहयोगात्मक व्यवहार करें। किसी भी श्रद्धालु के साथ किसी भी पुलिसकर्मी का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed