आर्केस्ट्रा में डांसरों के साथ सिपाहियों ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल होने के बाद एक सिपाही निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ में कमर में पिस्टल खोंसकर आर्केस्ट्रा पर महिला डांसरों संग थिरकने वाला सिपाही मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। सिपाही का वीडियो वायरल होने पर हुई पड़ताल में पता चला कि वह जौनपुर के क्राइम ब्रांच में तैनात है। मऊ के एसपी की ओर से मिली सूचना और वीडियो में सिपाही की करतूत देखने के बाद तत्काल उसके ऊपर कार्रवाई कर दी गई।
इस मामले में एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं थानाध्यक्ष मधुबन ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है। मधुबन थाने के बेलौली गांव में आई बारात में बीते 23 नवंबर को डांसरों के साथ दो सिपाही असलहा का प्रदर्शन कर डांस कर रहे थे। सिपाहियों के डांस का वायरल हुए वीडियो पर प्रकाशित हुई खबर को एसपी ने गंभीरता से लिया। साथ ही दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मधुबन थाना के काठतरांव गांव में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में बरातियों के मनोरंजन के लिए आयोजित आर्केस्ट्रा का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें दो व्यक्ति कमर में असलहा खोस कर डांसरों के साथ नाच रहे हैं, साथ ही हर्ष फायरिंग कर रहें है। वायरल हुए इस वीडियो को विभाग ने गंभीरता से लिया। साथ ही प्रभारी निरीक्षक मधुबन के द्वारा जांच कराई गई।
जांच में पता चला कि आर्केस्ट्रा में डांस करने वाले युवकों में अजय कुमार यादव 26 वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर में आरक्षी के पद पर तैनात है, जबकि दूसरा तेज बहादुर सिंह जौनपुर जिले के क्राइम ब्रांच में बतौर आरक्षी के पद पर तैनात है। तेज बहादुर के कमर में पिस्टल घुसा था ,जो वायरल वीडियो में दिख रहा है, इसके अलावा दूसरा हर्ष फायरिंग कर रहा है। सिपाहियों के इस कृत्य से पुलिस की छवि धूमिल हुई है।
इसके चलते इसको गंभीरता से लेकर दोनों आरक्षियों के विरुद्घ कार्रवाई कराने के लिए उनके अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। इसमें एसपी जौनपुर के साथ कमांडेंट 26 वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर को भी पत्र जारी किया गया है। बताते चले वायरल हुए इस वीडियो पर अमर उजाला ने पेज नंबर चार पर बारात में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसको एसपी ने गंभीरता से लिया।