फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Consider police as your friend, share problems openly: Ajay

पुलिस को समझें अपना दोस्त, समस्या खुलकर करें साझा: अजय

Wed, 31 Jan 2024 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Consider police as your friend, share problems openly: Ajay
सर्रोई। सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानी से करनी चाहिए। जरा सी लापरवाही परेशानी में डाल सकती है। पुलिस को अपना दोस्त समझें और समस्या खुलकर साझा करें। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से भदोही ब्लॉक के बनकट सर्रोई स्थित केपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में यह बात भदोही पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार चौहान ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों में कानून के प्रति जागरूक करना हमारा सामाजिक दायित्व है। पुलिस के प्रति भ्रांतियों को दूर करना जरूरी है। पुलिस और जनता के बीच दूरियां कम होंगी तो अपराध में कमी आएगी। उन्होंने बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ उन्होंने नियमों का पालन करने और अभिभावकों से भी उसका पालन करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पाठशाला हमें अनुशासन सीखाने के साथ ही कानून के नियमों से भी परिचित कराती है। उन्होंने सवालों के जवाब भी दिए। संरक्षक नरेन्द्र उपाध्याय, प्रबंधक डॉ. राहुल उपाध्याय, प्रधानाचार्य सुनील यादव, वर्षा उपाध्याय, अमरजीत, चंद्रशेखर यादव, आशीष यादव, मनीष पांडेय, संदीप सिंह, आशीष धर दुबे, घनश्याम यादव सहित करीब 280 बच्चे उपस्थित रहे। संचालन रत्नाकर राय ने किया।
विज्ञापन

-------------------
बच्चों के सवाल, सीओ के जवाब

सवाल: पुलिस के वाहन में सायरन क्यों लगा होता है?
जवाब: पुलिस के वाहन में सायरन के दो उद्देश्य है। पहला किसी घटना को लेकर अलार्म और दूसरा पेट्रोलिंग। जिससे अपराध पर नियंत्रण रख सके। खुशी मिश्रा-11
-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल: पुलिस के लोग हेलमेट क्यों नही पहनते?
जवाब: ऐसा नहीं है। नियम सबके लिए बराबर है। अगर कोई पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के वाहन चलाता है तो उसका चालान काटा जाता है। आंचल यादव-8
-------------------
सवाल: सड़क पर वाहनों की जांच में महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी क्यों नहीं लगती?
जवाब: महिला अधिकारों को लेकर पुलिस सजग है। महिला पुलिसकर्मियों की संख्या के अनुसार उन्हें ड्यूटी दी जाती है। आगे से उनकी ड्यूटी भी सुनिश्चित की जाएगी। आकांक्षा मिश्रा-10
-----------------
सवाल: गुड टच और बैड टच को कैसे जानें?
जवाब: इसका आपको खुद अनुभव होगा। अगर किसी के छूने से आप असहज होती हैं तो इसका मतलब है कि सामने वाले की नियत सही नहीं है। वहीं अगर किसी के छूने से आपको अच्छा लगता है या स्नेह की अनुभूति होती है तो यह गुड टच कहलाता है। -अंजलि यादव-10

-----------------------
सवाल: साइबर अपराध होने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए?
जवाब: जब भी किसी घटना का शिकार हों, उसकी सूचना नजदीकी थाने पर तुरंत देनी चाहिए। थाने पर जाने से कभी भी डरे नहीं, बेझिझक अपनी समस्याओं को बताएं। हरिकिशन यादव - 8

--------------
सवाल: पुलिस सेवा में कैसे जुड़ें?
जवाब: इसके लिए आपको पहले यह तय करना होगा कि आप किस पद पर नियुक्त होना चाहते हैं। उसके अनुसान तैयारी करें। वही फिटनेस का ध्यान जरूर रखें। सोमित मिश्रा-10
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed